छत्तीसगढ़ ओलंपिक का हुआ आज आगाज विभिन्न खेलों में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़।
रायगढ़ मेन स्टेडियम में गुरुवार को छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आगाज हुआ। छत्तीसगढ़ ओलंपिक के उद्घाटन कमिश्नर श्री संबित मिश्रा व जनप्रतिनिधियों ने किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सुबह 11:30 बजे से छत्तीसगढ़ ओलंपिक शुरू हुआ। कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने खेल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल पित्थुल, गेड़ी, भौरा, बांटी, एयगड़ी दुवागड़ी, फुगड़ी, गिल्ली डंडा सहित 14 खेल को शामिल किया गया है। प्रतिभागियों हेतु आयुवर्ग में तीन कैटेगरी

रखीं गई है, पहला 18 वर्ष तक दूसरा 18 से 40 और तीसरा 40 से अधिक वही, प्रथम चरण वार्ड स्तर उसके बाद जोन स्तर, निकाय स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर, राज्य स्तर पर खेल स्पर्धा का आयोजन होगा। एमआईसी सदस्य श्री शेख सलीम नायारिया ने कहा कि छत्तीसगढ़

शासन की यह छत्तीसगढ़ी खेलों को बढ़ावा देने का बहुत ही सराहनीय कार्य है। इसमें पारंपरिक खेलों में भी बेहतर खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे और उन्हें प्रादेशिक स्तर पर सम्मान मिलेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने और बेहतर प्रदर्शन करने की

शुभकामनाएं दी। पहले दिन कबड्डी, दौड़, गिल्ली डंडा, बाटी, पिठुल, भंवरा सहित विभिन्न खेलों में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। शुक्रवार से नगर निगम अंतर्गत सभी वार्डो में वार्ड स्तर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। इसके बाद इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अगले चरण में अपने खेलों का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, स्टेडियम प्रभारी, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This