अंडर 16 का ट्रायल संपन्न, अंतरिम टीम घोषित काफी संख्या में शामिल हुए युवा खिलाड़ी

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

ं

रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आदेशित अंडर 16 बालक क्रिकेट का ट्रायल संस्कार स्कूल कैम्पस में विगत दिवस संपन्न हुआ। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि चयनकर्ता पंकज बोहिदार एवं जफर उल्लाह सिद्धिकी के द्वारा अंडर 16 के युवा खिलाडिय़ों का बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी में प्रदर्शन को बारिकी से परखा गया। जिसके आधार पर 20 खिलाडिय़ों की अंतरिम टीम घोषित की गई। जो इस प्रकार है। वरदान चौबे, नमन वलेचा, शुभम पांडे, अंशुल सिंह, फैजल खान, उत्कर्ष दुबे, खगेश पटेल, सुदीप सिंह, आयुष भगत, अर्पण गुप्ता, दैविक अग्रवाल, अंकित बंजारे, डेविड आलोक, शिवम यादव, प्रिंस दत्ता, निखिल पटेल, सारांश अग्रवाल, गतिक साव, सुधाकर राव, आर्यन राज सिंह एवं आवश्यकता पडऩे पर स्टैंड बॉय के लिए अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रुद्रांश गोयल, टीकम पटेल को रखा गया है। चयनित खिलाडिय़ों को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। ट्रायल के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, यशपाल भगत आदि बड़ी संख्या में पालकगण एवं खिलाड़ी शामिल रहे।
फिटनेस कैंप आरंभ
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 16 के युवा खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन देने, स्किल डेवलपमेंट करने, फिटनेस सुधारने आदि के लिए फिटनेस कैंप लगाया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बताया कि अंडर 16 के खिलाडिय़ों हेतु 4 अक्टूबर से प्रात: 7 बजे से 10 बजे तक फिटनेस कैंप संस्कार पब्लिक स्कूल स्थित क्रिकेट एकेडमी में चलाया जा रहा है। अंडर 16 के खिलाडिय़ों का ट्रायल के पश्चात अभ्यास मैच भी करवाएं जाएंगे। इसके लिए सी.के. नायडू ट्रॉफी में मध्यप्रदेश टीम के कप्तान रहे वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार को कोच के रूप में चुना गया है। जो लगातार बच्चों में फिटनेस, स्किल, फिल्डिंग आदि पर कार्य कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This