spot_img
Wednesday, August 5, 2026

सुषमा प्रकाश नायक ने डांडिया कार्यक्रम का किया शुभारंभ…

spot_img
Must Read

रायगढ़ /

  • अटल विहार कॉलोनी गृह निर्माण मंडल रखरखाव समिति अटल विहार कॉलोनी में गरबा कार्यक्रम में पहुंची रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक जी की पत्नी श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक जी डांडिया कार्यक्रम का किया शुभारंभ
  • नवरात्र के समय रायगढ़ में अभी गरबा की धूम मची हुई है। जगह-जगह पर देर रात तक गरबा का आयोजन हो रहा है । जहां गरबा के परिवेश में बच्चे युवा बुजुर्ग महिलाएं सभी लोग माता की भक्ति में लीन होकर गरबा नृत्य कर रहे हैं।
  • ऐसा ही कुछ नजारा रायगढ़ के कोतरा रोड वीर निर्माण मंडल के अटल विहार कॉलोनी में भी देखने को मिल रहा है। यहां कॉलोनी वासियों द्वारा भी रास गरबा का आयोजन किया जा रहा है।
  • कल देर शाम गरबा के आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की पत्नी श्रीमती सुषमा नायक का आगमन हुआ। सर्वप्रथम सुषमा नायक ने पूरे विधि विधान से मां दुर्गे की पूजा अर्चना की तत्पश्चात गरबा का आयोजन शुरू हुआ। कॉलोनी के सभी महिलाओं के साथ श्रीमती सुषमा नायक ने भी गरबा नृत्य किया। सभी कॉलोनी वासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और आयोजन के लिए भी बधाई दी। कॉलोनी वासियों मैं भी सुषमा प्रकाश नायक के आगमन को लेकर काफी हर्ष व्याप्त था। कॉलोनी वासियों ने भी सुषमा प्रकाश नायक का आभार व्यक्त किया।।
Latest News

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा…2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल...

निगरानी बदमाश शिवा सारथी गैंग गिरफ्तार, चोरी से पहले की थी रेकी, पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!