जूटमिल पुलिस महिला का गुम हुआ पर्स लौटाकर लायी महिला के चेहरे पर मुस्कान…..

spot_img
Must Read
रायगढ़। आज दिनांक 04.10.2022 को मिनीमाता चौक जूटमिल में रहने वाली सुनीता लहरे पति अनूप लहरे पुलिस चौकी जूटमिल आकर सूचना दी कि वह सारंगढ़ बस से वापस अपने घर आ रही थी, इस दौरान उसका पर्स व मोबाइल कहीं गुम गया है । सूचना पर चौकी प्रभारी/साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कम किशोर किशोर पटेल द्वारा महिला के गुम हुए मोबाइल को ट्रेस कराये और अपने स्टाफ को लोकेशन पर जाकर खोजबिन करने निर्देशित किये । तत्काल चौकी से प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी और महिला आरक्षक कौशल्या पटेल गुम मोबाइल खोजबिन करते हुए लोकेशन पर पहुंचे, रास्ते में जमीन पर माेबाइल गिरा हुआ पड़ा मिला जिसे चौकी लाकर महिला को सूचना दिये जो चौकी आकर अपना मोबाइल, पर्स चेक की, सारा सामान और पैसे सुरक्षित अवस्था में थे, महिला के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बन रहा था । महिला सुनीता लहरे चौकी के पुलिसकर्मियों के सहज स्वभाव और ईमानदारी की प्रशंसा कर स्टाफ को धन्यवाद देकर चौकी से रुख़्सत हुई ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This