ग्राम पंचायत कंडोला में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (RIPA) का विधायक प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में हुआ शिलान्यास

spot_img
Must Read

ग्रामीण अंचलों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन को महती योजनाओं में रीपा शामिल है।जिसके तहत लोगो को छोटे छोटे कार्यों के माध्यम से रोजगार प्राप्त होगा।यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि ग्राम कंडोला में ग्रामीण औधोगिक पार्क की स्थापना हेतु शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है।उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम पंचायत कंडोला के आयोजित रीपा ग्रामीण औधोगिक पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कहीं गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल की यह सोच रही है की गांव की महिलाए,युवा व किसान समृद्ध हो।सबकी जेब में पैसा जाए।जिस से उनका जीवन स्तर ऊपर उठ सके।जब से राज्य में भूपेश बघेल मुख्य मंत्री बने है उन्होंने पारंरिक त्योहारों व खेलो को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।मुख्यमंत्री की यह घोषणा है कि आने वाले समय में धान की कीमत 2840 रुपए किया जाएगा। जो देश के किसी भी राज्य में नहीं है। यही कारण है कि अब युवाओं का रुझान भी कृषि कार्य को लेकर बढ़ा है।
विधि विधान पूजा अर्चना कर किया शिलान्यास
गौरतलब है कि विधायक प्रकाश नायक की लोकप्रियता आमजन के मध्य देखते ही बनती है। वही उनके कंडोला आगमन पर भी ग्रामीणों मे उत्साह देखने को मिला जहां उनके द्वारा फूल मालाओ से विधायक का स्वागत सत्कार किया गया। जिसके पश्चात विधिविधान से दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना कर ग्रामीण औधोगिक पार्क का शिलान्यास किया गया।बताना लाजमी होगा की प्रारम्भ होने वाला यह पार्क 3 एकड़ में लगभग दो करोड़ की लागत से निर्मित होने जा रहा है।जिसमे 4 महिला स्वसहायता समूह कार्य करेंगी।वही इस योजना के तहत इनके द्वारा फ्लाई ऐश ईट निर्माण,केरी बेग, कील मशीन एवम मशरूम का उत्पादन किया जाएगा ।
इनकी रही उपस्थिति
रीपा के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों मे प्रमुख रूप से कैलाश नायक ( जिला पंचायत सदस्य )श्रीमती विलास सारथी, तारा अरुण शर्मा,किशोर पटेल,केशव पातर ,उज्जवल मीरि,पद्मन्न पटेल,नरेश साहू,युवराज पटेल,कुबेर रा त्रे,गणपति पाणी,रामगोपाल पटेल,कृष्ण चंद्र प्रधान,श्रीमती मधु वर्मा,खीर सागर पटेल, भरत पटेल,ओंकार पटेल,अनीता बैरागी,दीपमाला जांगड़े,सीता सीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This