दिव्य शक्ति का एक और सफल कार्यक्रम दिव्य डिस्को डांडिया

spot_img
Must Read

रायगढ़ / रायगढ़ में दिव्य डिस्को डांडिया का भव्य आयोजन किया गया है होटल अंश में यह कार्यक्रम 1 अक्टुबर को रखा गया था। मां भवानी की आरती के बाद दिव्य डांडिया नाइट की शुरुआत की गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं जिसमें 36 लोगों का ग्रुप डांडिया भी शामिल है। वैसे तो अभी कई जगह मां भवानी की आरती के साथ साथ डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अनेक प्रकार के प्रतियोगिता रखी जाती है लेकिन दिव्या डांडिया नाइट्स में किसी भी प्रकार का कंपटीशन नहीं रखा गया है यहां मां दुर्गा के आराधना के साथ-साथ सभी लोग खुल कर मस्ती में डांडिया नाइट्स का लुत्फ उठा रहे हैं। सभी महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में डांडिया खेलती नजर आ रही हैं। गरबा रास मे हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया महिलाओं ही नहीं बल्कि बच्चों एवम पुरुषों ने भी खूब उत्साह के साथ हिस्सा लिया।


जिसमें निशा एंड ग्रुप ने ओपनिंग डांस के साथ डांडिया नाइट्स की शुरुआत की, लगभग 3 घंटे तक डांडिया की म्यूजिक पर थिरके जहां उनका जोश देखने लायक था। सभी महिलाएं सुंदर सुंदर परिधान एवं साज सज्जा की अनूठी छटा देखते ही बन रही थी।

इस प्रोग्राम में पूनम सोलंकी (नेता प्रतिपक्ष), सुषमा प्रकाश नायक, रेखा महामिया , पायल अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, भी दिव्य डिस्को डांडिया नाइट्स में शामिल हुए सभी महिलाओं डांडिया की धुन पर जमकर थिरकी।


1 अक्टूबर को होटल अंश के हॉल में रात 8:30 बजे से इस कार्यक्रम कि शुरूवात हुई, इस कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस अप में प्रथम रमा अग्रवाल जी को द्वितीय मनीषा अग्रवाल जी को एवं तृतीय पुरस्कार छोटी बच्ची लाडो को दिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This