मां भवानी के जयकारे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा…सैकड़ों महिलाओं ने उठाया कलश

spot_img
Must Read

रायगढ़ /

ग्राम पंचायत संगीतराई डीपापारा में नवरात्रि के शुभ अवसर में स्थानीय महिला पुरुष और कन्याओ द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा श्रद्धालु महिलाओं और कन्याओ ने अपने सर पर कलश

लेकर यात्रा निकाली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला ,पुरुष ,युवक ,युवती, बुजुर्ग और बच्चे शामिल रहे। अपनी धार्मिक आस्था औऱ परम्परा को निभाते हुए नवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गयी भव्य

कलश यात्रा में माता जगदम्बा की आराधना और भक्ति भाव को लेकर पूजा अर्चना का दौर शुरू किया जाएगा ,नवरात्रि पर्व की तैयारी जोरों से प्रारंभ हो चुकी है तथा संगीतराई डीपापारा के सभी मंदिरों तथा

नवयुवक दुर्गापूजा समिति द्वारा पूरी तैयारी कर ली गयी है।और अलग अलग रूपो में माँ की आराधना की जाएगी। कलश यात्रा के साथ ही पूरा गांव शक्ति की भक्ति में लीन हो गया।
मुख्य आकर्षण का केंद्र दुर्गा रूप लिए रेशमी सिदार।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

IVF से एक साथ तीन बच्चों का जन्म: चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि

रायगढ़ /  डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ ने IVF उपचार के जरिए एक साथ तीन...

More Articles Like This