युवा कांग्रेस के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में प्रदेश महासचिव पद हेतु राकेश पाण्डेय की ऐतिहासिक जीत

spot_img
Must Read

19517 वोट पाकर प्रदेश में बनाया कीर्तिमान स्थान।

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम आज युवक कांग्रेस के वेब साइड में जारी हुए जिसमे प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रदेश महासचिव,जिला अध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष के रिजल्ट घोषित हुए,इस प्रतिष्ठित चुनाव में प्रदेश भर में लाखों की संख्या में मेम्बरशिप हुई थी प्रत्येक पदों के लिए भारी संख्या में उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे,

प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु आकाश शर्मा और मोनू अवस्थी लड़ रहे थे तो प्रदेश महासचिव पद हेतु रायगढ़ से राकेश पाण्डेय,आकाश मिश्रा व रोशन पंडा ने नामंकन भरा था 

रायगढ़ शहर अध्यक्ष हेतु आशीष जायसवाल व सुजॉय रॉय के बीच टक्कर थी।

आज आये नतीजों में प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु आकाश शर्मा प्रदेश महासचिव पद हेतु राकेश पाण्डेय व शहर अध्यक्ष पद हेतु आशीष जायसवाल निर्वाचित हुए।

प्रदेश के चुनाव में प्रदेश महासचिव पद हेतु राकेश पाण्डेय ने 19517 वोट पाकर प्रदेश की राजनीति में अपनी शानदार धमक पैदा की,राकेश पाण्डेय कॉलेज की सामान्य राजनीति से निकल कर एन एस यु आई के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए उसके बाद प्रदेश महासचिव बने

राकेश शुरू से ही निर्वाचित प्रणाली से ही चुनकर संगठन में अपना स्थान बनाये और आज युवा कांग्रेस के इस चुनाव में जहां भिलाई और रायपुर का दबदबा रहा वहां राकेश पाण्डेय की शानदार जीत ने रायगढ़ की राजनीति को प्रदेश के पटल में लाकर खड़ा कर दिया

राकेश की जीत का जैसे ही  सूचना कार्यकर्ताओ को मिली सैकड़ो की संख्या में सभी कार्यकर्ता ढोल नगाड़े मिठाई के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुँच गये और जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया,राकेश के कार्यालय पहुँचते ही साथियो ने उसे अपने कंधों में बिठाकर जीत की बधाई दी

इस जीत ने जिले के युवाओं में एक गजब सा उत्साह पैदा कर दिया,राकेश ने सभी का हाथ जोड़कर आभार किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This