शिव सेना ने निकाली भव्य मनोकामना चुनरी यात्रा भारी संख्या में महिलाएं भी हुई शामिल

spot_img
Must Read


रायगढ़। शिव सेना द्वारा नवरात्र की आज पंचमी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता की भव्य चुनरी यात्रा निकाली गयी। आज शुक्रवार को दोपहर 4 बजे पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, मांदर व जसगीत के साथ चुनरी यात्रा शहीद चौक से निकली। जय बूढ़ी माई, जय भवानी के उद्घोष के साथ चुनरी यात्रा गोपी टॉकीज रोड, गौरीशंकर मंदिर रोड, पुत्री कन्या शाला, पैलेस रोड, गद्दी चौक, सुभाष चौक, गांधी प्रतिमा, स्टेशन रोड, गुजराती पारा होते हुए बूढ़ी माई मंदिर पंहूची जहां पूजा अर्चना कर माता को चुनरी चढ़ाई गयी और सभी की खुशहाली की कामना की गई। शुरुवात में शिव सैनिकों ने 51 मीटर लम्बी चुनरी रखी

थी और रास्ते मे लोग अपनी चुनरी चढ़ाते गए जिसे मुख्य चुनरी से जोड़ा जा रहा था। चुनरी जुड़ती गयी और कारवाँ बढ़ता गया। चुनरी यात्रा में महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मार्ग में महिलाएं अपने घरों के सामने पूजा की थाली लेकर माता के चुनरी की पूजा अर्चना भी की। वही दरोगपारा में बुन्देल खंडीय राजपूत समाज व दरोगापारा समिति द्वारा चुनरी यात्रा के साथ पंहुचे श्रद्धालुओ को मिष्ठान एवम फल वितरण किया गया। गौरतलब है कि शिव सेना द्वारा विगत कई वर्षों से साल की दोनो नवरात्रि पर मनोकामना चुनरी यात्रा निकाली जाती है। चुनरी यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विमल महंत, रितेश वैद्य, उमेश श्रीवास, जिला अध्यक्ष अमित विश्वास, विजय लकड़ा, रिक्की विश्वास, विजय महंत,सनी साहू, टूरन कौशिक, प्रकाश ठाकुर, अंकित सराफ, अशोक मेश्राम,यशवंत निषाद, प्रशांत दीवान, भजन निषाद, तुलेश्वर निषाद,गौरीशंकर डनसेना सहित भारी संख्या में शिव सैनिक एवम महिलाएं शामिल थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This