spot_img
Monday, August 3, 2026

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने पदभार ग्रहण किया…प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित प्रदेश अनेक नेता उपस्थित रहे

spot_img
Must Read


रायपुर – आज छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद द्वारा पदभार ग्रहण प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर में किया गया।इस अवसर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश के हर अल्पसंख्यक बूथों में कार्य करेगा व केंद्र की माननीय मोदी सरकार की नीति सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को अल्पसंख्यक वर्ग तक पहुंचाएंगे साथ ही छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार विफलता को भी जन जन तक पहुंचाना है।कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव जी, ने कहा की छत्तीसगढ़ की झूठी लबरी सरकार को उखाड़ फेकना है और 2023 में बीजेपी की सरकार बनाना है


इस कार्यक्रम में ,प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा जी, केदार कश्यप जी, पूर्व अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग यशवंत जैन जी, पूर्व अध्यक्ष आरिफ खान जी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी डॉ. सलीम राज जी,ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री शाहिद खान जी एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष युनुस कुरैशी जी ने किया ।
इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष यास्मीन खान,राजिया खान,समीउद्दीन सिद्दीकी,प्रदेश मंत्री हमीद अहमद शाह,हकीम खान,सैय्यद रजा,कार्यालय सह प्रभारी रजनीश शुक्ला जी, केन्द्रीय बाल संरक्षण आयोग पूर्व सदस्य यशवंत जैन जी, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनार्ड जोसेफ जी, श्रीमती नजमा खान जी अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व अध्यक्ष आरिफ खान जी व भाजपा रायपुर जिला मंत्री अकबर अली जी, प्रदेश उपाध्यक्ष यूनुस कुरैशी,समिउद्दीन सिद्दीक़ी ,रजिया खान,यास्मीन खान,प्रदेश मंत्री तथिर रजा,हमीद अहमद शाह,असगर अली,हकिम खान, मीडिया प्रभारी अबरार सिद्दीक़ी,
सोशल मीडिया प्रभारी वसिम अंसारी, रायपुर जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह जी, उपाध्यक्ष नासिर खान जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सौरभ देव ने दिया ।

Latest News

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

रायगढ़:- इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा फ्रेंडशिप डे के अवसर पर होटल आउटर, चक्रधरनगर में स्नेह, अपनत्व...

More Articles Like This

error: Content is protected !!