spot_img
Wednesday, June 17, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सम्मानित होंगे जिले के 100 वर्ष से अधिक आयु के 11 मतदाता भारत निर्वाचन आयोग कर रहा है आयोजन

spot_img
Must Read


रायगढ़, /
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के मंशानुरूप प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को विश्व स्तर पर वृद्धजनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस का आयोजन किया जाता है। ऐसे वरिष्ठ मतदाताओं का भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे सभी मतदाताओं जिनकी उम्र 100 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है उनका सम्मान किया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्रवार 100 वर्ष पूर्ण कर चुके जिन मतदाताओं को सम्मान किया जाएगा। इनमें विधानसभा रायगढ़ की 100 वर्षीय द्रोपदी गुप्ता, सारंगढ़ की 116 वर्षीय सहसमती पटेल एवं 114 वर्षीय चमारिन यादव, लैलूंगा की 105 वर्षीय काजल सतनामी, खरसिया के 101 वर्षीय पर्रीबाई महंत, 101 वर्षीय पदमावती महंत एवं 101 वर्षीय जमुना बाई साहू तथा विधानसभा धरमजयगढ़ के 111 वर्षीय दशमेत बैगा, 101 वर्षीय बूंदकुंवर राठिया, 108 वर्षीय इतवारी कोरवा एवं 102 वर्षीय घसिया माझी शामिल है।

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!