शिव सेना की चुनरी यात्रा निकलेगी आज शहीद चौक से बूढ़ी माई मंदिर पंहुच कर श्रद्धालु चढ़ाएंगे चुनरी

spot_img
Must Read


रायगढ़। शिव सेना द्वारा नवरात्र के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता की भव्य चुनरी यात्रा निकाली जावेगी। कल शुक्रवार को दोपहर 3 बजे पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, मांदर व जसगीत के साथ चुनरी यात्रा शहीद चौक से निकलेगी जो गोपी टॉकीज रोड, गौरीशंकर

मंदिर रोड, पुत्री कन्या शाला, पैलेस रोड, गद्दी चौक, सुभाष चौक, गांधी प्रतिमा, स्टेशन रोड, गुजराती पारा होते हुए बूढ़ी माई मंदिर पंहुचेगी जहां पूजा अर्चना कर माता को चुनरी चढ़ाई जावेगी। शिव सेना के जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने बताया कि माता की मनोकामना चुनरी यात्रा में श्रद्धालु अपनी चुनरी लेकर आते है जिन्हें एक दूसरे से जोड़ कर यात्रा में शामिल किया जाता है। इस प्रकार मंदिर पँहुचते तक काफी लंबी चुनरी होती है। शिव सेना द्वारा वर्ष की दोनो नवरात्रि पर भव्य मनोकामना चुनरी यात्रा निकाली जाती है। अमित विश्वास ने सभी श्रद्धालुओ से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This