वाह राकेश वाह, क्या खूब उकेरा दिल के छाले को…रामचंद्र

spot_img
Must Read


यू तो भजन गायक राकेश को सभी जानते हैं पर पिछले दो दिनों से वो सोशल मीडिया स्टार बनकर उभरे हैं। इसका कारण है उनका रायगढ़ की सड़क जो मां बंजारी मंदिर तक जाती है।
जिले की सड़कों को लेकर हमेशा बवाल मचा रहता है, कभी इस पार्टी के धरना कभी उस पार्टी के, कभी जनता की रैली तो कभी ट्रेलर वालों की शिकायत, अर्थात जनता से लेकर मंत्री तक सभी सड़कों की हालत से परेशान हैं, उस स्थिति को अपने भक्तिमय गाने से उकेर कर प्रसिद्ध गायक राकेश शर्मा सोशल मीडिया में तो छा ही गए हैं इसी के साथ साथ वो लोगों के दिलों पर भी छा गए हैं। राकेश ने बड़ी ही खूबसूरती से रायगढ़ से घरघोडा जाने वाली सड़क के हालात का जिक्र करते हुए स्थिति को बखूबी बतलाया है। असल में कहानी यह है कि नवरात्रि के अवसर पर बहुत सारे भक्त मां बंजारी के दर्शन को जाते हैं, लेकिन उस रास्ते की हालत सालों से इतनी ज्यादा खराब है कि लोग किसी भी दशा में पैदल तो जा ही नहीं सकते। इसी हालत पर भजन गायक राकेश ने मां बंजारी से विनती करते हुए रास्ते को बनवाने की प्रार्थना गीत के माध्यम से की है। वाह राकेश वाह कहने का भाव यही है कि राकेश नई जनमानस की दुखती रग को बड़े ही शानदार तरीके से प्रस्तुत कर शासन प्रशासन और नेताओं की लानत मलानत की है, दिल से जुडे होने और मां बंजारी के प्रार्थना को इतनी खूबसूरती से पिरोया गया है कि राकेश रातों रात इस गीत के कारण सोशल मीडिया पर स्टार के रूप में उभरे हैं। बहरहाल यही कहना है कि वाह राकेश वाह दिल छू लिया भाई। बधाई जनता के दर्द को उकेरने के लिए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This