spot_img
Monday, August 3, 2026

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद करेंगे 30 सित.को पदभार ग्रहण

spot_img
Must Read


प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,प्रदेश संघठन महामंत्री पवन साय,ओपी चौधरी सहित प्रदेश के अनेक नेता होंगे शामिल

रायगढ़ :-भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने में फेर बदल हुआ जिसमे घरघोड़ा के युवा राष्ट्रवादी नेता शकील अहमद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।श्री शकील अहमद के नियुक्ति से जिले सहित पूरे प्रदेश हर्ष और उत्साह का माहौल तैयार हो गया।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील अहमद जी का पदभार ग्रहण एव आभार कार्यक्रम प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा दिनांक 30 सितंबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव जी,प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी,भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय श्री केदार कश्यप जी श्री ओपी चौधरी जी,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी डॉ सलीम राज जी,मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्री जोसेफ जान हकिंग्स जी,प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री नरेश चंद्र गुप्ता जी,प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी श्री रजनीश शुक्ला जी, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन मार्कण्डेय जी, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास मरकाम जी,केंद्रीय बाल संरक्षण आयोग पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन जी,भाजपा प्रदेश शोसल मीडिया प्रभारी श्री प्रशांत ठाकुर जी,अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री आरिफ खान जी सहित आनेक भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस पदभार एवं आभार कार्यक्रम में सभी सम्माननीय भाजपा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पधाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य,स्थाई आमंत्रित सदस्य,जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री,जिला पधाधिकारी,मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता सादर आमंत्रित है।


Latest News

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

रायगढ़:- इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा फ्रेंडशिप डे के अवसर पर होटल आउटर, चक्रधरनगर में स्नेह, अपनत्व...

More Articles Like This

error: Content is protected !!