महिला की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड…..

spot_img
Must Read

जड़ी-बुटी बेचने वाला युवक किया महिला से अश्लील हरकत, छेड़खानी…..

रायगढ़ । कल दिनांक 27.09.2022 को थाना पुसौर में महिला के साथ उसके गांव के कुछ ग्रामीण आकर बताये कि गांव में जड़ी-बुटी, दवाई बेचने आये दो लड़कों में से एक लड़के ने महिला के साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी किया है । घटना के संबंध में पीड़ित महिला बताई कि दिनांक 27/09/2022 को दोपहर करीब 01/30 बजे दो लडके जड़ी बूटी दवा बेचने आये थे जिन्हें अपनी बीमारी के बारे में बताई और दवा के बारे में पूछी तो एक लड़का बीमारी की दवा बताया, जिसे तेल के साथ मालिश करने पर ठीक हो जायेगा बोला और पैर की मालिश करने के दौरान गंदी नियत से छेड़खाड़ किया गया, तब चिल्लाई तो पति आये और लड़के को पकड़े जो अपना नाम सोल्जर महतो निवासी बिहार का रहने वाला बताया फिर घर आसपास रहने वाले रिस्तेदार, गांव के लोग आ गये जिन्हें घटना बताकर रिपोर्ट दर्ज कराने आये । पीड़ित महिला के ‍लिखित आवेदन पर छेड़खानी करने वाले लड़के सोल्जर महतो निवासी बिहार के विरूद्ध *धारा 354 IPC* का अपराध पंजीबद्ध कर *आरोपी सोल्जर महतो  ‍पिता शंख महतो 19 साल  निवासी अलीनगर, गोठान वार्ड नं0 07 जिला वैशाली  (बिहार)* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक सीताराम ध्रुव के निर्देशन पर कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक प्रकाश गिरी, ओशनिक विश्वाल की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अदाणी फाउंडेशन ने 10 गांवों में दिया पशुधन स्वास्थ्य प्रबंधन प्रशिक्षण 274 किसानों को मिला सीधा लाभ, महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी से महिला सशक्तिकरण...

रायगढ़, : ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने और वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायगढ़ में एक...

More Articles Like This