spot_img
Tuesday, June 16, 2026

अंडर 14 का ट्रायल संपन्न, अंतरिम टीम घोषित बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा खिलाड़ी

spot_img
Must Read


रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आदेशित अंडर 14 बालक क्रिकेट का ट्रायल संस्कार स्कूल कैम्पस में विगत दिवस संपन्न हुआ। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि चयनकर्ता पंकज बोहिदार आदि के द्वारा अंडर 14 के युवा खिलाडिय़ों का बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी में प्रदर्शन की जांच की गई। जिसके आधार पर 20 खिलाडिय़ों की अंतरिम टीम घोषित की गई। जो इस प्रकार है।
1 विकास बेडवाल, 2 मिस्बाह जफर, 3 अंकित मिश्रा, 4 कृष्णा सिंह, 5 हार्दिक वालेचा, 6 विवेक वरदान दुबे, 7 निखिल पटेल, 8 कनिष्क कांबोज, 9 शाहीन अख्तर, 10 अंशुल सिंह, 11 दैविक अग्रवाल, 12 आदित्य त्रिपाठी, 13 श्लोक चटर्जी
14 नैतिक शुक्ला, 15 रुद्राक्ष सिंह, 16 प्रिंस दत्ता, 17 आदित्य त्यागी, 18अंकित बंजारे, 19 अथर्व मंडल, 20 अथर्व अनिरुद्ध त्रिपाठी शामिल है। इसके अलावा आवश्यकता पडऩे पर स्टैंड बाय के रूप में वरुण केडिया, सिद्धार्थ सेन गुप्ता, नमन अग्रवाल को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। चयनित खिलाडिय़ों को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। ट्रायल के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, ओमप्रकाश मिरे, आसिफ खान, अमित कुंवर, अक्षय गुप्ता, सचिन चौहान आदि बड़ी संख्या में पालकगण एवं खिलाड़ी शामिल रहे।
30 से लगेगा फिटनेस कैंप
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 14 के युवा खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन देने, स्किल डेवलपमेंट करने, फिटनेस सुधारने आदि के लिए फिटनेस कैंप लगाया जाएगा। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बताया कि अंडर 14 के खिलाडिय़ों हेतु 30 सितंबर से प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक फिटनेस कैंप संस्कार पब्लिक स्कूल स्थित क्रिकेट एकेडमी में चलाया जाएगा। आनेवाले दिनों में अंडर 16 के खिलाडिय़ों का ट्रायल होने के पश्चात चयनित खिलाड़ी भी इस फिटनेस कैंप में शामिल हो जाएंगे। इसके लिए सी.के. नायडू ट्रॉफी में मध्यप्रदेश टीम के कप्तान रहे वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार को कोच के रूप में चुना गया है।

Latest News

बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष…डिजिटल एविडेंस के आधार पर एसएसपी शशि...

सीसीटीवी फुटेज में दिखा पुलिस का मानवीय व्यवहार, पानी से भोजन तक, आरोपित की जरूरत का रखा गया ध्यान सीसीटीवी...

More Articles Like This

error: Content is protected !!