spot_img
Tuesday, August 4, 2026

सोनियानगर के पीछे रेल्वे लाइन पर मिला अज्ञात पुरूष का शव…..

spot_img
Must Read

रायगढ़ । सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत सोनियानगर के पीछे  रेल्वे लाइन के समीप एक अज्ञात पुरूष उम्र करीब 60-65 वर्ष का शव पड़ा मिला है । बीते रात कोतवाली पुलिस को शव पड़े होने की सूचना मिली थी । कोतवाली स्टॉफ मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया गया, अज्ञात मृतक लाइनदार शर्ट पहना है । कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्तगी और वारिसान का पता लगाने शव का फोटो कई व्हाट्सअप ग्रुप में शेयर किया गया है जिससे वारिसान थाना कोतवाली में संपर्क कर सकें । अज्ञात शव को मर्चुरी में रखवाया गया है । मृतक के परिजनों की जानकारी नहीं मिलने पर मृत्यु के कारणों का पता लगाने 3 दिनों बाद शव का पोस्ट मार्टम कराया जावेगा ।
Latest News

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश

रायगढ़। कुसुम जैन (पत्नी – रजनीकांत जैन) का 3 अगस्त को सायं 5:35 बजे दुःखद देहावसान हो गया। शोक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!