ग्राम नवघटा से छेलफोरा की सड़क निर्माण के लिए विधायक प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में भूमिपजन कार्यक्रम सम्पन्न

spot_img
Must Read

रायगढ़ –इस सड़क का निर्माण ग्रामवासियों के लिए सौगात है। जब पूर्व मै पिताजी छेलफोरा ग्राम आए थे तब उन्होंने ग्रामवासियों से गांव की हर सड़क को पक्का कराने का वादा किया था।जिसे अब पूरा किया जा रहा है।उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा छेलफोरा ग्राम में आयोजित मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नवघटा से छेलफोरा सड़क निर्माण के भूमिपूजन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कहीं गई। जहा विधायक द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना कर सड़क निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।


गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक विकास कार्यों को लेकर हमेशा से ही गंभीर नजर आए है।जो न केवल ग्रामीणों की मांगो को गंभीरता से सुनते है बल्कि उनकी समस्याओं के निवारण हेतु भी हमेशा तत्त्पर नजर आते है।यही कारण है कि विधायक प्रकाश नायक की लोकप्रियता भी लोगो के सर चड़कर बोलती है। ऐसा ही नजारा ग्राम छैलफोरा में सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भी देखने को मिला। जहा विधायक के आगमन पर ढोल नगाड़ों व फूल माला के साथ उनका भव्य स्वागत सत्कार किया गया।भूमिपूजन के अवसर पर विधायक प्रकाश नायक के साथ कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, नरेश साहू, पदमन प्रधान,केशव पातर,गजपति डनसेना,अरुण शर्मा ,राकेश डनसेना,नरेंद्र डनसेना,राजू प्रधान,अजय शराफ़,नितिन पाणिग्रही, खीरों पटेल,प्रेम साहू,खीर सागर डनसेना सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This