खरसिया के पास के गांव ढेलवाडीह के कृषक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया सही मायने में किसान

spot_img
Must Read


छत्तीसगढ़ में 8 हजार गौठानों का नेटवर्क बनाकर खाद की गौठान रूपी फैक्ट्रियां शासन ने किसानों की तैयार की है-मुख्यमंत्री

रायगढ़, / खरसिया के ग्राम पंचायत चपले के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में श्री दादू रामचंद्र ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सही का किसान कहा। कार्यक्रम में उसने मुख्यमंत्री को शासन के कृषि प्रधान योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया। कृषक ने बताया कि वह अपने ढाई एकड़ जमीन पर  पॉलीहाउस बनाकर, धान के बदले टमाटर की खेती कर रहा है। इससे उसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 25000 रुपये बोनस के तौर पर तो मिल ही रहे हैं और तो और उसे अपने टमाटर की फसल से एक बड़े स्तर पर अतिरिक्त आय भी हो रही है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कृषि के क्षेत्र में  कार्यक्रम में उपस्थित किसानों की तरक्की देखकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने उपस्थित जनों को बताया कि शासन के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में 8000 गौठानों की नेटवर्क रूपी संरचना, शासन द्वारा तैयार किया गया है। प्रत्येक गांव में स्थित इन खाद की गौठान रूपी फैक्ट्रियों से हम राज्य के किसानों के लिए रसायनिक उर्वरक का विकल्प दे रहे हैं जिससे कि छत्तीसगढ़ की जमीन हमेशा पोषक तत्वों से परिपूर्ण रहे और कभी बंजर ना हो। उन्होंने आगे अपने वक्तव्य में वर्मी कंपोस्ट खाद की विशेषता बताते हुए केंचुएं की विशेषता बताइए कि कैसे केंचुआ खेत की मिट्टी को बार-बार पलट कर जमीन की मिट्टी को कड़ा होने से बचाता है। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने कृषि के अपने अनुभव को सभी से साझा किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This