अब नहीं होगी रायगढ़ में मेहंदी लगाने वालों की कमी

spot_img
Must Read

निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण का कार्यक्रम…आत्म निर्भर बनने की ओर एक और कदम…दिव्य शक्ति संस्था
रायगढ़ / त्योहारी सीजन के मद्देनजर महिलाओं में मेहंदी लगाना और सजना सवरना एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है इसी कदम में एक और दिव्य शक्ति ने नेक कार्य शुरू किया है निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण महिलाओं और लड़कियों को दिया जा रहा है जूट मिल लेबर कॉलोनी में 45 लड़कियों को एक उम्दा ट्रेनर की सहयोग से उन्हें मेहंदी सिखाया जा रहा है जहां त्योहार के सीजन में मेहंदी लगाने वाले की कमी हो जाती है और महिलाओं को मेंहदी लगवाने के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है, दिव्य शक्ति की अध्यक्षा काफी बड़े स्तर पर यह

ट्रेनिंग का आयोजन कर रही हैं प्रतिदिन 12 बजे से 2 बजे तक यह क्लास लगती है 2 घंटे की क्लास में लड़कियां काफी कुछ सीख चुकी हैं ट्रेनर अंजू अग्रवाल यह प्रशिक्षण दे रही हैं जिनका कहना है की काफी कम समय में सभी लड़कियां उत्साह उमंग के साथ यह मेहंदी का प्रशिक्षण को सीख रही हैं, रोजगार के अवसर भी सभी को प्राप्त होगे , दिव्य शक्ति की अध्यक्षा श्रीमती कविता बेरीवाल मेहंदी से पहले यहां की लड़कियों और महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर, की भी निशुल्क प्रशिक्षण दिलवा चुकी है इस मोहल्ले की लड़कियों को बाहर जाने का परमिशन नहीं था इसलिए यह किसी भी क्षेत्र में काम नहीं सीख पा रही थी लेकिन जब दिव्य शक्ति की ओर से प्रशिक्षक इनके मोहल्ले में

जाकर प्रशिक्षण दे रही है तो लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है सब लड़कियां पूरे मन और जोश के साथ सीख रही है

दिव्य शक्ति की अध्यक्षा का कहना है कि दिव्य शक्ति का मुख्य उद्देश्य ही लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है आत्मनिर्भर बनाने में हम कभी भी कमी नहीं छोड़ेंगे बस लोगों में हमें वह जोश चाहिए जो काम सीखने के लिए हमेशा तत्पर रहें जितनी खुशी उन्हें काम सीखने में मिलती है उससे ज्यादा खुशी उनको खुश देखकर हमें मिलती है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This