spot_img
Thursday, June 18, 2026

छेड़छाड़ के आरोपी बीपीएम पुलिस हिरासत में…

spot_img
Must Read

रायगढ़।बरमकेला पुलिस ने महिला स्वास्थ्यकर्मी से छेड़छाड़ करने वाले बीपीएम को सराईपाली से उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है।जहां बरमकेला पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला इस प्रकार है कि बरमकेला के स्वास्थ्य विभाग में काम करती है। 30 अगस्त को केशव प्रसाद जायसवाल (बीपीएम)काम के सिलसिले में मोबाइल पर कॉल कर अपने शासकीय निवास बुलाने पर गई थी । जहां अकेली पाकर केशव प्रसाद जायसवाल छेड़खानी की नियत पकड़ने लगे, उनके अश्लील हरकत को देखकर चिल्लाई तो केशव प्रसाद जायसवाल डर कर छोड़ दिये और चुपचाप चले जाने और घटना किसी को बताने पर नुकसान करने की धमकी दिये । पीड़िता स्थानीय सरपंच और अपने बड़े भाई को घटना की जानकारी दी।जिसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ बरमकेला थाना में लिखित ‍रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी केशव प्रसाद जायसवाल (बी.पी.एम.) के विरूद्ध थाना बरमकेला में धारा 354, 509,323, 363, 366ए, 509 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।वही अपराध कायम होने के बाद आरोपी फरार हो गया।उधर सोमवार को महिला स्वस्थ्यकर्मी लोग बरमकेला से रायगढ़ आकर सीएमएचओ से शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग किया गया।वही मामले को गंभीरता से लेते हुए बरमकेला पुलिस उसके संभावित ठिकाने में दबिश दी गई।जहाँ सराईपाली में अपने रिस्तेदार के यहां मिला।पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर बरमकेला थाना लाया गया।वही मंगलवार को उसको जेल दाखिल करा दिया गया है।

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!