बोर्ड परीक्षा 2021-22 में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले 60 होनहार विद्यार्थियों का सम्मान

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

विद्यार्थी ’मन सा वाचा कर्मणा’ का करें अनुशरण, परिश्रम से लक्ष्य की प्राप्तिः छवीनाथ सिंह

तमनार- जेएसपी फाउण्डेशन, जिंदल पावर लिमिटेड द्वारा सत्र 2021-22 में आयोजित बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित कर अपने परिजनों, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले ओ.पी. जिंदल स्कूल, सावित्रीनगर एवं कुंजेमुरा के प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिंह व प्रशस्ती पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री छवीनाथ सिंह, कार्यपालन निदेशक एवं यूनिट हेड, जेपीएल तमनार के मुख्य आतिथ्य एवं श्री अरूप पाल, कार्यकारी उपाध्यक्ष, श्री ओमप्रकाश, कार्यकारी उपाध्यक्ष, श्री संदीप संागवान, उपाध्यक्ष, श्री अजित राय, सहायक उपाध्यक्ष, श्री सुनील अग्रवाला, महाप्रबंधक, श्री ऋषिकेश शर्मा, महाप्रबंधक, जेपीएल तमनार, श्री राकेश शर्मा, प्राचार्य, ओ.पी जिंदल स्कूल, सावित्रीनगर, श्री के.ए.शर्मा, ओ.पी जिंदल स्कूल, कुंजेमुरा की गरीमामय उपस्थिति में वीणापाणी माॅ सरस्वती एवं जिंदल समूह के संस्थापक श्री ओ.पी जिंदल ’बाबूजी’ की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पूष्पार्पण एवं अतिथियों के सम्मान में समूह गान प्रस्तुत कर किया गया।

कार्यक्रम को प्रथमतया श्री राकेश शर्मा, प्राचार्य, ओ.पी जिंदल स्कूल, सावित्रीनगर ने सम्बोधित करते हुए संस्थान एवं विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए प्रतिभा सम्मान समरोह आयोजन के लक्ष्य व उद्देश्यों को साझा किया।

कार्यक्रम को अपने मुख्य आतिथ्य सारगर्भित सम्बोधन में श्री छवीनाथ सिंह ने कहा कि आज का दिन इन प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम दिवस है। आज इनके प्रतिभा को सम्मानित करते हुए हम स्वयं गर्वान्वित हो रहे हैं। उन्होनें स्वयं अपने छात्र जीवन के संघर्ष को साझा करते हुए विद्याथ्रियों से आग्रह किया कि विद्यार्थी ’मन सा वाचा कर्मणा’ का अनुशरण करते हुए साधनों की अपेक्षा अपने लक्ष्यों का पैशन बनायें, और उसे अमलीजामा पहनाने के लिए त्याग व कठिन परिश्रम करें। श्री सिह ने उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के शिक्षा के साथ ज्ञान देकर उन्हें संस्कारवान बनायें, क्योकिं एक छात्र अपने ज्ञान के बलबुते दूनियाॅ बदलने की क्षमता रखता है।

ज्ञातव्य हो कि तमनारांचल के दूर दराज से अनेक छात्र छात्राएॅ ओ.पी. जिंदल स्कूल, सावित्रीनगर एवं ओ.पी. जिंदल स्कूल, कुंजेमुरा में अध्ययनरत हैं। जो अपने कठिन परिश्रम, त्याग व भरी अभाव क बावजूद 2021-22 में आयोजित हुए बोर्ड परीक्षा में शानदारी प्रदर्षन करते हुए सर्वश्रेष्ट अंक अर्जित कियो ऐसे 60 प्रतिभावान विद्यार्थियों का आज सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री राजेश रावत, श्री केके पाण्डेय के साथ भारी मात्रा में अभिभावक, जिंदल स्कूल सावित्रीनगर एवं कुंजेमुरा के कार्यालयीन स्टाफ, संस्थान के छात्र छात्राएॅ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आये हुये सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्याार्थियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये संस्थान के छात्र आयन मण्डल ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सम्पूर्ण कार्यकम का सफल मंच संचालन संस्थान के ही विद्यार्थी द्वय कु. श्रेया तितरमारे एवं दिव्य प्रकाश मिश्रा के द्वारा किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This