शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल द्वारा किया 75 शिक्षकों का सम्मान

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल द्वारा लक्ष्मीपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षकों के सम्मान के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में राजीवनगर सरस्वती शिशु मंदिर, लक्ष्मीपुर सरस्वती शिशु मंदिर व लोचन नगर सरस्वती शिशु मंदिर के सभी 75 शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में

भेंट स्वरूप स्टील से बना पानी पीने वाला बोतल और श्रीफल दिया गया। वहीं वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान में साल, श्रीफल और पानी बोतल भेंट स्वरूप देते हुए, भारतीय समाज में सदियों से बनी ज्ञान देने वाले गुरूजनों के प्रति धारणा को रेखांकित करने का प्रयास रोटरी क्लब रॉयल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के विषय में रोटरी क्लब रॉयल के सचिव मनोज अग्रवाल (कम्युनिकेशन) ने बताया कि कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन विजय अग्रवाल (एन.आर.) ने शिक्षकों को सम्मान देते हुए बताया कि शिक्षक ही वह वर्ग है, जो कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देता है। वैसे तो

भारतीय परम्पराओं में हम सभी गुरूजनों का हर दिन हृदय से सम्मान करते हैं, लेकिन यह दिवस चूँकि शिक्षक रहे सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर मनाया जाता है, जो कि एक बहुत बड़े विद्वान साथ-साथ इस राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष भी रहे। इसलिए यह दिवस और अधिक महत्त्वपूर्ण हो जाता है। वस्तुतः इसी तारतम्यता में हम उनका आज के दिन स्मरण करते हुए, शिक्षकों का सम्मान करते हैं। जो कि हमारी अगली पीढ़ी के लिए एक सीख का अध्याय है और इसी के द्वारा हम अपने अगली पीढ़ी को अर्थात् अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सीख देते हैं, जिससे कि वे भी समाज निर्माताओं के इस वर्ग को सम्मान देना सीखें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This