पार्षद रंजना पटेल के प्रयास और पूर्णनाद शर्मा के सहयोग से हुआ भव्य शिक्षक सम्मान समारोह

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला में 18 शिक्षकों का हुआ सम्मान

रायगढ़ / शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में शिक्षक दिवस के अवसर पर शाला विकास समिति की अध्यक्ष और पार्षद रंजना कमल पटेल के नेतृत्व में एवं पूर्णानंद शर्मा नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष के विशेष सहयोग से शिक्षकों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं शाला विकास समिति की अध्यक्ष रंजना कमल पटेल के द्वारा शिक्षक दिवस पर गरिमामयी शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समस्त प्राथमिक माध्यमिक एवं हायर सेकेंड्री के 18

शिक्षकगणों को पुष्पमाला से स्वागत कर ससम्मान बैठाया गया तत्पश्चात साल श्रीफल से सम्मानित किया गया।गुरुजनों ने शाला के विद्यार्थी ,शाला समिति के अध्यक्ष,एवं उपस्थित गणमान्यजनों को सम्मान हेतु आभार प्रकट किए।
शाला समिति के अध्यक्ष और पार्षद रंजना कमल पटेल ने समस्त शिक्षकों को प्रणाम कर अभिवादन किया,और विद्यार्थियों को गुरु की महत्ता को बतलाया।कार्यक्रम में सहयोग देने वाले शाला के स्टाफ एवं आगंतुक अतिथियों का आभार ब्यक्त किया।
कार्यक्रम दौरान विधायक प्रतिनिधि शेख ताजिम,काग्रेस उपाध्यक्ष पुर्णानंद शर्मा नगर काग्रेस उपाध्यक्ष संतोष यादव नगर सचिव रियाज खान शेख मुव्वसिर आध्यक्ष जिला अल्पसंख्यक विभाग की भी गरिमामयी उपस्तिथि रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This