ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार और खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी…तमनार पुलिस ने ग्राम उत्तर रेगांव में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

spot_img
Must Read

चौकी खरसिया पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों पर कार्रवाई कर भेजा जेल

29 मई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल थाना तमनार एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

तमनार पुलिस ने ग्राम उत्तर रेगांव में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार दिनांक 28 मई 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उत्तर रेगांव निवासी बसंत सिदार अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। जांच के दौरान आरोपी बसंत सिदार पिता खगेश्वर सिदार, उम्र 35 वर्ष, निवासी उत्तर रेगांव के कब्जे से तीन नग पांच-पांच लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन में कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, आरक्षक रंजीत भगत, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार एवं थाना तमनार स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चौकी खरसिया पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों पर कार्रवाई कर भेजा जेल

इसी प्रकार चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई में तेलीकोट घरसापार क्षेत्र में घेराबंदी कर शैलेन्द्र महिस पिता स्व. केशव प्रसाद महिस, उम्र 35 वर्ष, निवासी महिस मोहल्ला तेलीकोट को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक थैले में रखी लगभग 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 1,400 रुपये है, बरामद की गई।

दूसरी कार्रवाई ग्राम अंजोरीपाली क्षेत्र में की गई, जहां सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दुबे सिंह राठिया पिता शिव सिंह राठिया, निवासी अंजोरीपाली को पकड़ा गया। आरोपी अपने साथ 15 लीटर क्षमता के प्लास्टिक डिब्बे में हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया की कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज, आरक्षक साविल चंद्रा एवं आरक्षक कीर्ति सिदार की सक्रिय सहभागिता रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

अवैध शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार नजर है। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील है कि अपने क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, परिवहन अथवा बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This