पूर्व सरपंच ने निर्माण कार्य की राशि गबन का लगाया आरोप, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

spot_img
Must Read

रायगढ़:- ग्राम पंचायत लामीदरहा की पूर्व सरपंच श्रीमती सोनिया खड़िया ने पंचायत में हुए निर्माण कार्यों की राशि गबन किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर रायगढ़ से शिकायत कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच श्रीमती सोनिया खड़िया ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान सी.सी. रोड, सांस्कृतिक चबूतरा एवं पचरी निर्माण जैसे कार्य पूर्ण कर लिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन निर्माण कार्यों की राशि पिछले लगभग 10 महीनों से ग्राम पंचायत के खाते में जमा होने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया गया।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि राशि की मांग करने पर वर्तमान सरपंच एवं सचिव द्वारा लगातार टालमटोल किया जाता रहा। वहीं बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि निर्माण कार्य की राशि को सरपंच पुत्र रविशंकर यादव एवं सचिव पंडितराम राठिया द्वारा खाते से निकालकर अन्य कंपनी खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है।

पूर्व सरपंच ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य की पूरी राशि खर्च कर दी गई है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य की बकाया राशि दिलाने की मांग की है।

बताया गया कि इस संबंध में पूर्व में भी जनपद पंचायत एवं कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की जा चुकी है,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This