spot_img
Thursday, August 20, 2026

अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई—खरसिया, छाल और पुसौर में कुल 58 लीटर शराब जब्त…तीन अलग-अलग कार्रवाई में 3 आरोपी गिरफ्तार, शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त

spot_img
Must Read

छाल पुलिस ने 35 लीटर और खरसिया पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ा

पुसौर पुलिस ने स्कूटी से परिवहन की जा रही 50 पौवा देशी शराब समेत वाहन जब्त किया

17 मई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खरसिया, छाल और पुसौर थाना क्षेत्रों में मुखबिर सूचना पर अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 58 लीटर अवैध महुआ एवं देशी शराब जब्त कर 3 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।  

छाल पुलिस ने 35 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी पर की कार्रवाई

कल छाल पुलिस ने शराब रेड कार्रवाई में आरोपित चैन सिंह से भारी मात्रा में शराब जप्त की है । टीआई छाल नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हाटी बाजार पारा के पीछे एक व्यक्ति महुआ शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर छाल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर *आरोपी चैनसिंह राठिया पिता स्वर्गीय देवसिंह राठिया उम्र 50 वर्ष निवासी कीदा* को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक जरीकेनों में भरी कुल 35 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्री, अशोक देवांगन, आरक्षक राजेश राठौर, प्रबंध राठिया और उमेन्द उरॉव शामिल रहे ।

पुसौर पुलिस ने स्कूटी से परिवहन की जा रही 50 पौवा देशी शराब जब्त की

कल थाना पुसौर पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में अवैध शराब लेकर तेतला की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तेतला रोड पर घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक CG 13 BD 4661 को रोका। जांच के दौरान *आरोपी रवि कर्ष पिता स्वर्गीय ननकीराम कर्ष उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सूपा थाना पुसौर* के कब्जे से बैग में रखी *50 पौवा देशी प्लेन शराब (करीब 9 लीटर) बरामद की गई*। शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त *स्कूटी भी जब्त* की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। एएसआई उमाशंकर नायक के साथ हमराह स्टाफ की शराब रेड कार्यवाही में अहम भूमिका रही है ।

खरसिया पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ा

आज दिनांक 17.05.2026 को चौकी खरसिया पुलिस को सूचना मिली कि मंगल बाजार रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां *आरोपी भोलू चौहान पिता माखन लाल चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती खंतीपार खरसिया* को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर क्षमता वाले जरीकेन में भरी करीब 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध चौकी खरसिया में आबकारी एक्ट की धारा 34-2, 59-क के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है । कार्रवाई में एएसआई मनोज पटेल, आरक्षक साविल चंद्रा, किशोर राठौर, मुकेश यादव और एमरेसिया टोप्पो शामिल थे ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि अपने आसपास इस तरह की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जांजगीर में ओपी चौधरी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा – जनता को परेशानी नहीं...

रायगढ़ :- जांजगीर-चांपा जिले के विकास कार्यों और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!