खुद से सीखा हुआ हुनर, जीवन भर काम आएगाः शर्मा

spot_img
Must Read

रेगांव की महिलाओं को जिंदल फाउंडेशन द्वारा दिया जाएगा सिलाई का प्रशिक्षण

18 मई रायगढ़। ग्राम पंचायत रेगांव की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु जिंदल फाउंडेषन द्वारा स्वावलंबर परियोजना अंतर्गत सिलाई का प्रषिक्षण दिया जाएगा। इसकी शुरुवात हो गई है। 

ग्राम पंचायत रेगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट एंड ग्रूप हेड सीएसआर ऋशिकेष शर्मा ने कहा कि सिलाई प्रषिक्षण के तीन माह प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं के लिए अवसर है, इस प्रशिक्षण से महिलाओं में हुनर विकसित होगा।। यह हुनर जीवन भर काम आएगा। उन्होंने कहा कि हर महिला को थोड़ी बहुत सिलाई का काम तो आना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े बिजनेसमैन भी काम की षुरूआत छोटे काम से करते हैं। उन्होंने कहा कि सेंटर से जुड़कर आय अर्जित करने के लिए द्वार खुलेगा। श्री शर्मा ने कहा कि गांव में बुटिक का संचालन भी महिलाएं ही करतीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को रोज ही सेंटर में आना होगा। प्रशिक्षण के बाद तय होगा कि कौन महिला आगे जाएंगी। जीएम एएचपी सचिन पटनायक ने कहा कि जिंदल कंपनी द्वारा प्रभावित गांवों की सीएसआर टीम लगातार बेहतर काम कर रही है। ग्राम पंचायत रेगांव की सरपंच साविऋी भगत ने कहा कि महिलाएं सिलाई सीखने का प्रयास करें, ताकि भविश्य में कुछ आय अर्जित कर अपनी आजीविका चला सकें। पूर्व सरपंच अनिषा पैकरा ने सीएसआर की योजना को महिलाओं के लिए बेहतर बताते हुए कहा कि गांव की महिलाएं चुल्हा, चैका से बाहर निकल कर काम करना सीखें। सिलाई का काम सीखेंगी तो आय का जरिया बनेगा। प्रशिक्षण रश्मि ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। 

तीन माह का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दिया जाएगा एडवांस प्रशिक्षण 

मैनेजर सीएसआर शीतल पटेल ने प्रशिक्षण की जानकारी देते हुुए बताया कि तीन माह के बेसकि प्रशिक्षण के बाद अच्छा करने वाली महिलाओं को एडवांस प्रषिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने पूरी योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अमित चैधरी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This