जुआ कार्यवाही में लापरवाही पर एसएसपी शशि मोहन सिंह सख्त, दो पुलिसकर्मी को किया गया लाइन अटैच

spot_img
Must Read

जुआ कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द समेत बीट प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

बरपाली जंगल में जुआ खेलते पकड़े गए थे 4 जुआरी 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल और ₹10,600 की हुई थी जप्ती

एसआई विजय एक्का बनाए गए चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, भविष्य में भी प्रभारी जवाबदेह होंगे

रायगढ़, 13 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को बीते 11 मार्च को चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र के *बरपाली जंगल* में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में उनके द्वारा चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द एएसआई बृज किशोर गिरी से जानकारी ली गई, लेकिन उनके द्वारा मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई ।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने नाराजगी जताई और रक्षित केंद्र, थाना घरघोड़ा तथा रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल जुआ रेड कराई। कार्रवाई के दौरान *चार जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और ₹10,600 नगद* जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ *छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट* के तहत कार्रवाई की गई है।

मामले में चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी तथा बीट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट द्वारा सूचना संकलन का अभाव तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी रायगढ़ द्वारा दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है।

साथ ही थाना पूंजीपथरा में पदस्थ उपनिरीक्षक विजय एक्का को चौकी रैरूमाखुर्द प्रभारी बनाया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

किसी भी थाना या चौकी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य अवैध गतिविधियां संचालित होना पाए जाने पर संबंधित प्रभारी की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रायगढ़ पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत जुआ-सट्टा और ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा – आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद से विकास की ओर...

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री...

More Articles Like This