महिलाओं के सशक्तिकरण से होगा मजबूत भारत का निर्माण: मीरा मिहिर पतकी

spot_img
Must Read

महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता ने बताया ओपी चौधरी की माता किया सम्मान

विधिक जानकारी देने अधिवक्ता शारदा मलिक देवकी साहू का किया सम्मान

कार्यक्रम में पारंपरिक खेलो के आयोजन के अलावा श्री अन्न की दी गई जानकारी

रायगढ़ :-महिलाओं सशक्तिकरण के जरिए मजबूत भारत का निर्माण का संकल्प लेने वाले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण के जरिए राजनीति में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते है महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा मिहिर पतकी ने कहा आज जिला भाजपा कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हेतु एक आयोजन किया गया था इस सफल आयोजन हेतु महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल को साधुवाद देते हुए कहा महिला सशक्तिकरण भारत में नए युग की शुरुवात है। इस आयोजन के संबंध में मोर्चा अध्यक्ष मधुलता ने कहा कि आज विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी की माता कौशल्या चौधरी का सम्मान किया गया। पति के निधन के बाद सरकार की अनुकम्पा नियुक्ति लेने की बजाय विपरीत परिस्थिति में बेटे को पढ़ाकर उसे कलेक्टर बनानें में उनकी अहम भूमिका रही आज उनके बेटे प्रदेश के वित्त मंत्री है और उनकी नीतियां पूरे छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है ऐसी माता को सम्मानित करना भाजपा के लिए गर्व का विषय है। महिलाओं को विधिक जानकारी देने हेतु अधिवक्ता शारदा मलिक एवं देवकी साहू का भी सम्मान किया गया ताकि महिलाओं को उनके अधिकार के संबंध में सही जानकारी दी जा सके। भाजपा एक बड़ा दल है और कोई महिला पार्टी के पास आती है तो अधिवक्ताओं के जरिए उन्हें कानूनी सलाह दी जा सके। पार्टी के इस निर्णय का करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के तहत मोदी जी द्वारा शुरू की गई श्री अन्न योजना की जानकारी देने हेतु श्री अन्न से जुड़े अनाज का स्टॉल लगाया गया था इसके जरिए महिलाओं को श्री अन्न अथवा मोटा अनाज के उपयोग की जानकारी विस्तार से दी गई। अनाज को पकाने खाने के लाभ बताए गए। मधुलता पटेल ने बताया कि श्री अन्न का व्यवहारिक जीवन में उपयोग पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। रक्त शुगर को नियंत्रित करने के साथहार्ट के लिए गुणकारी है।वजन कम करने में मदद करता है साथ ही कैंसर जैसी घातक बीमारियों की रोकथाम करता है ।नर्वस सिस्टम के लिए लाभकारी है । इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है । इस आयोजन का उद्देश्य श्री अन्न की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक खेलो का आयोजन किया गया जिसमें कुर्सी दौड़ एवं फुगड़ी शामिल था। 24 मंडल से जुड़े महिला पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया और विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासों को तेज करना ताकि भारत को विश्व गुरु बनाए जाने की दिशा में मोदी जी के प्रयासों को मजबूत किया जा सके। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि श्रीमति कौशल्या चौधरी,बतौर

मुख्य वक्ता श्रीमती मीरा मिहिर पतकी जी की मौजूदगी रही ।

विधिक सलाहकार अधिवक्ता शारदा मलिक , अधिवक्ता देवकी साहू,जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान, महामंत्री विकास केडिया,महिला मोर्चा महामंत्री द्वय वीणा विश्वास,रेखा महामिया, महिला मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा सुनीति राठिया, शीला तिवारी, सुषमा खलखो, शोभा शर्मा, पूनम सोलंकी, शांता साय 

जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुमित शर्मा अशोक अग्रवाल 

जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, समस्त मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा जनप्रतिनिधि बहनें वरिष्ठ पदाधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

होली मिलन का आयोजन:- मधुलता

जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के समापन के बाद होली मिलन का कार्यक्रम रखा सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देते हुए रंग गुलाल लगाया। होली का पर्व शालीनता पूर्वक मनाकर समाज को संदेश दिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जिंदल कंपनी अपने साथ सबका विकास लेकर आती है, गांवों में विकास कार्य जरूरी हैंः सक्सेना

बांधापाली में जिंदल फाउंडेशन द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का किया गया लोकार्पण रायगढ़ 17 सितंबर। ग्राम पंचायत पाता के आश्रित ग्राम...

More Articles Like This