नीलांचल बालक बालगृह के बच्चों ने मीनाबाजार में मचाई धुमाचौकडी

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

बच्चों जे संग बिताए पल यादगार है- जानकी काट्जू

रोटरी क्लब के पहल को सभी ने सराहा

रायगढ़ / रोटरी क्लब आफ रायगढ़ ग्रेटर संस्था और महापौर जानकी काट्जू के विशेष प्रयास से नीलांचल बालक बालगृह के निराश्रित बच्चों को मीनाबाजार मेले में घुमाया गया बच्चों ने झूला झूलकर ,भेलपुड़ी खाकर खूब धुमाचौकड़ी मचाई।


रोटरी इमेजिन( रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर) संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों तथा महापौर जानकी काट्जू ने डिज्नीलैंड मीना बाजार मेला में एन जीओ उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित नीलांचल बालक बालगृह के निराश्रित बच्चों को, मीना बाजार घुमाने सोमवार की शाम पहुँचे ,बच्चों के मेले अंदर जाते ही उनकी चेहरे की खुशी और मुस्कान खिलने लगी ,बच्चों ने झूला झुलकर खूब मस्ती की,भेल बटाटा और गुपचुप खाया कुछ बच्चों ने खिलौने भी लिये,बच्चों की धुमाचौकड़ी देखकर महापौर ने उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें कोई भी जरूरत पड़े तो बताने कहा।


रोटरी क्लब आफ रायगढ़ ग्रेटर के पदाधिकारियों में उमेश थवाईत,मनोज श्रीवास्तव,नयन अग्रवाल,नीलांचल बालगृह के दीपक पटेल, सरोज त्रिवेदी, नेहा सिन्हा, निराकार भोय, चैतन्य गुप्ता, विभीषण गुप्ता, कुसुमलता पटेल एवं उन्नायक सेवा समिति के प्रमुख सिद्धांत शंकर मोहंती एवं अन्य सदस्य शामिल रहे।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि बच्चों के साथ मीनाबाजार में घूमना मनोरंजन करना बहुत अच्छा लगा,वास्तव में मेले तो बच्चों के लिये ही होते है उनके केयर टेकर उनका अच्छे से खयाल रख रहे थे,मैं इस विशेष पल को कभी नही भूलूंगी,रोटरी क्लब के समस्त पदाधिकारियों को इस निःस्वार्थ कार्य के लिये बधाई देती हूं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This