मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 सितम्बर को नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का करेंगे शुभारंभ

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रोड शो के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमसभा को करेंगे संबोधित
कलेक्टर रानू साहू व पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा ने तैयारियों का लिया जायजा
रायगढ़, / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 सितम्बर को सारंगढ़ आयेंगे एवं नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का शुभारंभ करेंगे। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा आज सारंगढ़ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ओएसडी श्री डी.राहुल वेंकट, ओएसडी पुलिस श्री राजेश कुकरेजा, सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा भी साथ रहे।


नवगठित सारंगढ़ जिला के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल सारंगढ़ में रोड शो करेंगे जिसके पश्चात वे खेलभांठा मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगे। कलेक्टर एवं एसपी ने इन सभी प्रस्तावित स्थलों का दौरा कर अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने विशेषकर रूट चार्ट, बैठक व्यवस्था, पार्किंग स्थल, पेयजल, बैरिकेडिंग आदि का आकलन कर इस संबंध में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कर ओके रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने आमसभा स्थल में तैयार किए जा रहे मंच तथा बैठक व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। बारिश के मद्देनजर सभा स्थल पर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने यहां जिला कार्यालय भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य विभागीय जिला कार्यालय के लिए चिन्हित भवन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर इस दौरान डीएफओ स्टायलो मण्डावी, एडिशनल एसपी श्री लखन पटले, एडिशनल एसपी श्री महेश्वर नाग, ज्वाईंट कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित सिंह, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, डीईओ श्री आर.पी.आदित्य, ईई पीडबल्यूडी श्री खाम्बरा, ईई पीएचई श्री परीक्षित चौधरी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री अविनाश श्रीवास सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This