अदाणी फाउण्डेशन ने आयोजित किया बालिका मैराथन

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़; / आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने स्कूली बालिकाओं के लिए एक मैराथन दौड़ आयोजित किया। रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड में स्कूली बालिकाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा 29 अगस्त 2022 को प्रातः 7 बजे से ग्राम बड़े भंडार से बुनगा मार्ग तक एक मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया। रायगढ एनर्जी जनरेशन लिमिटेड(आरईजीएल) के आसपास के ग्रामों बड़े भंडार, सुपा, कठली, बुनगा एवं तपरदा की 50 से अधिक स्कूली बालिकाओं ने इस मैराथन प्रतियोगिता में भाग लिया। इन सभी प्रतिभागीयों का उत्साहवर्धन करने स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, आरईजीएल के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी गण भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री जीवन लाल नायक-जिला खेल अधिकारी, श्री योगेश चौहान-जन प्रतिनिधि छोटे भंडार और श्री दीनबंधु सिदार जन प्रतिनिधि बड़े भण्डार ने किया। बालिका मैराथन की शुरूआत ग्राम बड़े भंडार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला से हुई और ग्राम रनभांठा के मनकेसरी मंदिर होते हुए वापसी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, बड़े भंडार में ही समाप्त हुई। चार किलोमीटर के इस मैराथन दौड़ में ग्राम बड़े भण्डार की कुमारी धनकुंवर सिदार को प्रथम, कुमारी रामा मैत्री को द्वितीय और ग्राम बुनगा की कुमारी भावना मैत्री को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जिन्हें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्री लोकेन्द्र डनसेना के साथ सभी स्कूलों के खेल शिक्षकों – श्रीमती अंजलि नायक, श्री एल्मा एक्का, श्री प्रेमशंकर नायक, श्री ठाकुर प्रसाद गुप्ता, श्री रतिराम सिदार, श्री सुरेश बंजारे तथा श्री दयानन्द पटेल – ने मैराथन में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

हॉकी के दिग्गज और ओलम्पिक में भारत को तीन स्वर्ण पदक दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर पूरे देश में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्र के उन सभी खिलाड़ियों और चैंपियनों को भी समर्पित किया जाता है, जिनके योगदान और समर्पण का सम्मान किया जाता है, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से पुरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। आरईजीएल के अदाणी फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन और अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किया जा रहा हैं। वहीं इस विशेष दिन पर मैराथन के आयोजन का उद्देश्य आस-पास के ग्रामों में अनुशासन, दृढ़ता, खेल भावना, टीम वर्क, और युवाओं – एवं विशेषकर बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और स्वस्थ होने के महत्व पर जोर देते हुए इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री जीवन लाल नायक ने कहा कि “इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं में की प्रतिभाओं का खेलों के प्रति उत्साहवर्धन बढ़ेगा एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हमारे क्षेत्र के युवाओं विशेषकर बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के खेलों के प्रति रुचि को जागृत करने के लिये इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए।” वहीं ग्राम बड़े भंडार की प्रतिभागी कुमारी सीमा प्रधान ने कहा कि आज के मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने के लिए मैं काफी उत्सुक थी। यह दौड़ हम सभी के लिए न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में हिस्सा बनने का अवसर है वरन हमारे खेल प्रतिभा के विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।”

उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन श्री पूर्णेन्दु कुमार सीएसआर हेड के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। मैराथन को सुरक्षित सम्पन्न कराने में कंपनी के सुरक्षा विभाग के प्रमुख श्री नटवर सिंह एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर कंपनी के समस्त विभाग प्रमुख भी उपस्थित थे। अदाणी फाउंडेशन से श्री विवेक पाण्डेय, श्री परेमश्वर गुप्ता, श्री नीलेश कुमार महाना का विशेष योगदान प्राप्त हुआ। समस्त प्रतिभागियों एवं जनप्रतिनिधियो ने इस आयोजन हेतु कंपनी के प्रति आभार प्रकट किया।

अदाणी फाउंडेशन के बारे में:

1996 में स्थापित, अदाणी फाउंडेशन वर्तमान में 18 राज्यों में सक्रिय है, जिसमें देश भर के 2250 गाँव और कस्बे शामिल हैं। फाउंडेशन के पास प्रोफेशनल लोगों की टीम है, जो नवाचार, जन भागीदारी और सहयोग की भावना के साथ काम करती है। वार्षिक रूप से 3.2 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित करते हुए अदाणी फाउंडेशन चार प्रमुख क्षेत्रों- शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास और बुनियादी ढा़ंचे के विकास, पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सामाजिक पूंजी बनाने की दिशा में काम करता है। अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण और शहरी समुदायों के समावेशी विकास और टिकाऊ प्रगति के लिए कार्य करता है, और इस तरह, राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान देता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This