देवकी रामधारी फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक डोरा ने हीरा उद्योग के शिखर पुरुष घनश्याम ढोलकिया से की सौजन्य भेंट…

spot_img
Must Read

नेत्रदान महादान मुहिम पर हुई सार्थक चर्चा…

रायगढ़। देवकी रामधारी फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक डोरा ने आज देश की प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय हीरा-स्वर्ण आभूषण ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया से रायगढ़ प्रवास के दौरान सौजन्य भेंट कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह मुलाकात केवल औपचारिक शिष्टाचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि समाजहित के एक महत्वपूर्ण विषय पर सार्थक संवाद का माध्यम बनी।

इस अवसर पर दीपक डोरा ने फाउंडेशन द्वारा संचालित “नेत्रदान महादान” मुहिम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान लोगों को मृत्यु उपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त जनजागरण प्रयास है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के जागरूक लोग आगे आएं तो हजारों दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में उजाला लाया जा सकता है।

श्री घनश्याम ढोलकिया, जो उद्योग जगत के साथ-साथ व्यापक स्तर पर समाज सेवा से भी जुड़े हुए हैं, ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “नेत्रदान महादान वास्तव में समाजहित की दिशा में एक अत्यंत प्रेरणादायी और उपयोगी मुहिम है। ऐसे अभियानों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें और मानवता की सेवा का संकल्प लें।”

उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार के साथ सामाजिक दायित्व निभाना प्रत्येक सफल व्यक्ति और संस्था का कर्तव्य है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए उद्योग और सामाजिक संगठनों का समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

ज्ञात हो कि देवकी रामधारी फाउंडेशन समय-समय पर विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़ी मुहिम चलाकर जनजागरण करता रहा है। “नेत्रदान महादान” अभियान इसका एक प्रमुख प्रयास है, जिसका उद्देश्य है— “मृत्यु के बाद भी जीवन का प्रकाश दूसरों तक पहुँचे।”

आज की यह सौजन्य भेंट न केवल सम्मान का प्रतीक रही, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में संभावित सहयोग और नई ऊर्जा का संदेश भी दे गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This