चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त

spot_img
Must Read

रायगढ़, 19 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कृत्यों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 18 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चांदमारी स्थित ईदगाह के पास जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को मौके पर पहुंचता देख कुछ जुआरी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए, वहीं पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में तिलक विश्वकर्मा पिता महदिल विश्वकर्मा, उम्र 48 वर्ष, निवासी तुर्रीपारा रायगढ़ तथा उसत राम यादव पिता ननकी राम यादव, उम्र 51 वर्ष, निवासी टिकरापारा रायगढ़ शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी रकम 8,200 रुपये तथा ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए हैं, जिनका उपयोग जुआ खेलने में किया जा रहा था। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में जुआ एक्ट की कार्रवाई के साथ पृथक से धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक गणेश पैंकरा, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह जगत तथा महिला आरक्षक राधा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This