कोतरारोड़ पुलिस ने ऑटो चालकों के बीच चलाया साइबर और यातायात जागरूकता अभियान

spot_img
Must Read

रायगढ़, 30 नवंबर– पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले में साइबर और यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में कोतरारोड़ पुलिस ने किरोड़ीमल क्षेत्र में ऑटो संघ के सदस्यों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मोबाइल फोन आज हर व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक है, लेकिन कुछ लोग इसका उपयोग अपराध करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने साइबर अपराधियों द्वारा की जाने वाली ठगी और लालच के तरीकों के बारे में जागरूक किया, जैसे कि बैंक अकाउंट ब्लॉक होने का डर, बिजली बिल न जमा होने का डर या रकम दुगुनी करने जैसी फर्जी योजनाएँ। उन्होंने ऑटो चालकों को सावधान रहने और अपनी निजी जानकारी, ओटीपी या बैंक डिटेल्स किसी को न बताने की सलाह दी।

निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने कहा कि ऑटो चालक शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुँच रखते हैं, इसलिए उनके माध्यम से जागरूकता फैलाना प्रभावी होगा। इस उद्देश्य से ऑटो चालकों को जागरूकता पोस्टर वितरित किए गए और उनके ऑटो पर चस्पा भी किए गए।

साथ ही, कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन करने, यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार रखने और “गुड सेमरिटन” की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया।

इस कार्यक्रम में थाना कोतरारोड़ के प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक राजेश खांडे और अन्य स्टाफ के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ऑटो चालक मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This