एनएच-49 पर रायगढ़ पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान- ब्लैक स्पॉट कांशीचुआ पर बिना हेलमेट दुपहिया चालक पर चालानी कार्यवाही कर बांटे हेलमेट

spot_img
Must Read

यातायात जागरूकता अभियान में चालानी कार्यवाही के साथ बिना हेलमेट दुपहिया चालकों को बांटे 200 हेलमेट

रायगढ़, 29 नवंबर । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने जिले में पुलिस द्वारा लगातार मोटर व्हीकल जांच कार्यवाही और विविध जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 29 नवंबर 2025 को हेलमेट उपयोग की अनिवार्यता पर जोर देने के उद्देश्य से यातायात पुलिस रायगढ़ और भूपदेवपुर पुलिस ने एनएच-49 स्थित चिन्हित ब्लैक स्पॉट कांशीचुंवा चौक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । यातायात और भूपदेवपुर पुलिस ने इस दौरान एनएच पर बिना हेलमेट दुपहिया चलाते मिले वाहन चालाकों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की और उन्हें नि:शुल्क हेलमेट प्रदाय कर हमेशा हेलमेट पहनने प्रेरित किया गया ।

जागरूकता कार्यक्रम में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल और ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह ने वाहन चालकों को तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचने, शराब पीकर वाहन न चलाने, मोबाइल का उपयोग न करने और दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने की समझाश दी। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन की अपील की, वहीं पुलिस टीम व JSW कंपनी प्रतिनिधियों ने बिना हेलमेट पाए गए चालकों को हेलमेट वितरित किए और दोपहर तक कुल 200 हेलमेट बांटे गए। कार्यक्रम में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल, ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह, थाना प्रभारी भूपदेवपुर संजय नाग, एएसआई राजेश मिश्रा, एएसआई राजेन्द्र पटेल (थाना यातायात) तथा JSW से नवीन ओझा, रूपम दत्ता, अमित जोहरी सहित थाना स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This