ओ.पी. जिंदल स्कूल सावित्रीनगर में अंतर्विद्यालयीन प्रतियोगिता मॉडल युनाइटेड नेशंस (रूहृ) सफल तापूर्वक संपन्न

spot_img
Must Read

सवित्री नगर तमनार। ओपी जिंदल स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशंस रूहृ का वार्षिक सत्र उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता में डी.पी.एस. बिलासपुर, डी.ए.वी. गेवरा ओ.पी. जिंदल स्कूलए तराईमाल, ओ.पी. जिंदल स्कूल, सवित्री नगर ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। यह भव्य आयोजन दिनांक 29 नवंबर एवं 30 नवंबर 2025 को कक्षा छठवीं से बारहवीं के छात्रों के लिए सपन्न हुआ। इस दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों के 116 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा प्रतिनिधियों को वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करनाए उनमें राजनयिक क्षमता का विकास करना तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों की समझ को व्यापक बनाना था।
दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर विचार.विमर्श करते हुए संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली का प्रभावी अनुकरण प्रस्तुत किया।


प्रतिभागियों को अलगदृअलग देशों का प्रतिनिधि बनाकर वैश्विक विषयोंकृजैसे जलवायु परिवर्तन, शांति एवं सुरक्षाए मानवाधिकार तथा आर्थिक विकासकृपर बहस की व्यवस्था की गई। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों की नीतियों को ध्यान में रखते हुए समाधान प्रस्तुत किए और कूटनीतिक संवाद का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के दौरान समितियों में वाद-विवाद, मॉडरेटेड और अनमॉडरेटेड तर्क-वितर्क, कार्यपत्र एवं ड्राफ्ट प्रस्ताव जैसी संयुक्त राष्ट्र की वास्तविक प्रक्रियाओं को अपनाया गया। विद्यार्थियों ने न केवल अपने विचारों को प्रभावी ढंग से रखाए बल्कि वैश्विक चुनौतियों की गहरी समझ भी प्रदर्शित की।
आयोजकों के अनुसार रूहृ का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं में नेतृत्व क्षमता, शोध कौशल, विश्लेषणात्मक दृष्टि और अंतरराष्ट्रीय मामलों की समझ विकसित करना है। विद्यालय के प्रचार्य श्री राकेश शर्मा ने भी इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे बच्चों में आत्मविश्वास और संवाद कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
कार्यक्रम का समापन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करते हुए हुआ। इस कार्यक्रम को सफ ल बनाने में मुख्याध्याक श्री के.के. पाण्डेय एवं सामाजिक विज्ञान के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ मिश्रा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने की बात कही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This