जिंदल फाउंडेशन ने बरमुडा में लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर…ग्रामीणों की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयां भी बांटी गईं

spot_img
Must Read

पार्षद एवं ग्रामीणों ने की जिंदल फाउंडेशन की पहल की सराहना

रायगढ़. / जिंदल फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरमुडा में 29 नवंबर, शनिवार को निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में फोर्टिस—ओपी जिंदल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ प्राप्त किया। पार्षद विष्णुचरण पटेल एवं ग्रामीणों ने जिंदल फाउंडेशन का इस पहल के लिए आभार जताया है।

जिंदल स्टील लिमिटेड की सीएसआर इकाई जिंदल फाउंडेशन अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। मौसमी बीमारियों के कारण लोगों को आ रही परेशानियों के निदान के लिए जिंदल फाउंडेशन द्वारा संयंत्र के आसपास स्थित सभी गांवों में लगातार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 नवंबर, शनिवार को नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 43 अंतर्गत ग्राम बरमुडा में कंपनी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फोर्टिस—ओपी जिंदल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। इसमें जनरल फिजिशियन, महिला रोग विशेषज्ञ, नाक—कान—गला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ एवं पूरी टीम भी उपस्थित रही। सीएसआर टीम ने शिविर के संबंध में पूरी तैयारियां कर ग्रामीणों को इस संबंध में पूर्व से ही जानकारी दे दी थी। सुबह शिविर शुरू होते ही ग्रामीणों का पहुंचना शुरू हो गया। पूरे दिन शिविर जारी रहा। दर्जनों ग्रामीणों ने शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। आवश्यकतानुसार ग्रामीणों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद विष्णुचरण पटेल ने शिविर के आयोजन के लिए जिंदल फाउंडेशन का आभार जताया है। अपने धन्यवाद पत्र में उन्होंने समस्त ग्रामवासियों की ओर से जिंदल फाउंडेशन के प्रति इस उत्कृष्ट एवं जनहितकारी पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सराहनीय प्रयास से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है। श्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु जिंदल फाउंडेशन द्वारा लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी कंपनी इसी प्रकार अंचल के विकास एवं जनकल्याण हेतु निरंतर योगदान देती रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This