spot_img
spot_img
spot_img
Saturday, March 21, 2026

समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशिष्ट नागरिकों व मेधावी छात्रों का जूटमिल पुलिस ने किया सम्मान —थाना परिसर में हुआ प्रेरक कार्यक्रम

spot_img
Must Read

रायगढ़, 2 नवंबर । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना जूटमिल क्षेत्र में समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले व्यक्तियों के प्रोत्साहन हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम कोटवारों की बैठक के साथ-साथ क्षेत्र में अपने प्रेरणादायी कार्यों से समाज को दिशा देने वाले विशिष्ट नागरिकों और मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया।
थाना जूटमिल प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव एवं उप निरीक्षक गिरधारी साव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने सम्मानित प्रतिभागियों से कहा कि “आप सभी अपने समर्पण, मेहनत और सेवा से समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इसी उत्साह और जिम्मेदारी के साथ आगे भी समाज के प्रति योगदान देते रहें।”
सम्मानित होने वालों में चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. सोमेश कुमार पाण्डेय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिडमिडा, तथा कु. मीनू साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर तरकेला शामिल थीं। शिक्षा क्षेत्र से श्री खेमराम चौधरी, व्याख्याता (अर्थशास्त्र), पी.एम. श्री सेजस स्कूल (स्वामी आत्मयानंद हायर सेकेंडरी स्कूल) कोडातराई, और श्रीमती तनुजा यादव, व्याख्याता (जीव विज्ञान), शास. उ.मा.वि. तरकेला को सम्मानित किया गया।
वहीं छात्र वर्ग में कु. सकीरा विश्वास, शा.उ.मा.वि. झलमला (कक्षा 8वीं) ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल की और संभाग स्तरीय ऊँची कूद प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। किशन पटेल, छात्र, शा.उ.मा.वि. झलमला (कक्षा 10वीं) को संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
पुलिस सहयोग के क्षेत्र में श्री सुभाष अग्रवाल, सिद्धि विनायक कॉलोनी रायगढ़, और श्री डोलामणी चौहान, एम्बुलेंस संचालक मिट्ठूमुड़ा रायगढ़ को उनके निःस्वार्थ सहयोग और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम सुरक्षा और जनसेवा में तत्पर सुरूती बाई महंत, ग्राम कोटवार (ग्राम पटेलपाली) और रामदास मनिकपुरी, ग्राम झांखर, तरकेला को विशेष प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने कहा कि “पुलिस और समाज का समन्वय ही विकास और सुरक्षा की नींव है। समाज के हर वर्ग से जुड़े ऐसे लोग हमारे क्षेत्र की पहचान हैं, जो अपनी निष्ठा और कार्यों से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और पुलिस अधिकारियों ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अफीम की खेती देखने जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में तमनार पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

दुर्ग-बालरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का बड़ा खुलासा, कांग्रेस का तीखा हमला-निष्पक्ष जांच की मांग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!