कोतवाली पुलिस की गांजा रेड कार्रवाई — लक्ष्मीपुर से महिला आरोपी गिरफ्तार, 3 किलो अवैध गांजा बरामद

spot_img
Must Read

रायगढ़, 2 नवंबर। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने शहर के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹36,000) तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि लक्ष्मीपुर निवासी आशा सोनी पति गोविंद सोनी (उम्र 32 वर्ष) अपने घर के अंदर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लक्ष्मीपुर स्थित आरोपी के मकान पर रेड कार्यवाही की गई।

तलाशी के दौरान महिला के घर के अंदर से एक-एक किलोग्राम के तीन पैकेट, कुल 3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹36,000 है।

आरोपिया आशा सोनी से पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह गांजा बिक्री हेतु उसके एक परिचित व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराया गया था, जिससे वह मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करती थी। पुलिस ने आरोपी महिला से अपराध में प्रयुक्त ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत ₹5,000) भी जब्त किया है।

कोतवाली पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 567/2025, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में जांच कार्यवाही जारी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक मनोज पटनायक, उत्तम सारथी, कमलेश यादव, गणेश पैकरा तथा महिला आरक्षक राधा टोप्पो की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर सख्त निगरानी रखे हुए है। समाज में नशे के प्रसार को रोकने के लिए कोतवाली पुलिस लगातार अभियान चला रही है।”

इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

एमसीएच में तीन महिलाओं की बच्चेदानी की जटिल सर्जरी सफल…विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम के समन्वय से सफल हुए ऑपरेशन

एमसीएच में तीन महिलाओं की बच्चेदानी की जटिल सर्जरी सफल... विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम के समन्वय से सफल हुए...

More Articles Like This