जिंदल फाउंडेशन का ‘दृष्टि अभियान’: बच्चों की आंखों की सेहत के लिए नई पहल

spot_img
Must Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिंदल फाउंडेशन ने जिला प्रशासन रायगढ़ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की आंखों की सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘दृष्टि अभियान’ के तहत आसपास के गांवों के शासकीय विद्यालयों में विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान की शुरुआत 3 नवम्बर को ग्राम पतरापाली के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय से की जाएगी। इन शिविरों में फोर्टिस–ओ.पी. जिंदल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक आधुनिक उपकरणों के साथ सभी विद्यार्थियों की आंखों की जांच करेंगे। जिन बच्चों को चश्मे की आवश्यकता पाई जाएगी, उन्हें उत्तम गुणवत्ता वाले चश्मे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
आज के डिजिटल युग में लगातार बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण कम उम्र में ही बच्चों की आंखों की कमजोरी एक आम समस्या बनती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच न होने से यह परेशानी और बढ़ जाती है। जिंदल फाउंडेशन ने इस चिंता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन रायगढ़ के मार्गदर्शन में दृष्टि अभियान की शुरुआत की है, जिससे बच्चों को समय पर जांच और उपचार का लाभ मिल सके। गौरतलब है कि जिंदल फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में सतत कार्य कर रहा है। ओ.पी. जिंदल छात्रवृत्ति, सावित्री देवी जिंदल छात्रवृत्ति और यशस्वी योजना जैसी पहल पहले से ही विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। ‘दृष्टि अभियान’ इन्हीं प्रयासों की श्रृंखला में जिंदल फाउंडेशन का एक और सार्थक कदम है।
गांव—गांव में लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर
शैक्षणिक संस्थानों में नेत्र जांच के साथ ही जिंदल फाउंडेशन द्वारा गांव-गांव में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। इन शिविरों में फोर्टिस–ओ.पी. जिंदल अस्पताल के चिकित्सक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करेंगे और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने...

More Articles Like This