spot_img
Thursday, June 18, 2026

फेडरेशन रायगढ़ के आंदोलन में बढ़ता जा रहा है कर्मचारियों का कारवां

spot_img
Must Read

अपनी जायज मांगों के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा -शेख कलीमुल्लाह

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायगढ़ की अनिश्चितकालीन आंदोलन के आज दूसरे दिन पंडाल में कर्मचारियों का कारवां बढ़ता नजर आया। विदित हो कि, केंद्र के देय तिथि से 34% डीए और सातवें वेतनमान अनुरूप एचआरए की दो सूत्रीय मांगों को लेकर फेडरेशन रायगढ़ की 22 अगस्त से विकासखंड व जिला मुख्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है जिसमें सभी शासकीय विभागों के कर्मचारी अधिकारी एकजुट होकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और हठधर्मिता के खिलाफ हल्ला बोल कर रहे हैं। फेडरेशन के आंदोलन का ही असर है कि,आज आंदोलन के दूसरे दिन भी सरकारी कार्यालयों में हड़ताल का असर पूरी तरह से साफ नजर आया। कलेक्ट्रेट कार्यालय जिला पंचायत कार्यालय

जनपद पंचायत तहसील कार्यालय न्यायालय जैसे शासकीय

कार्यालयों में जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने अपने शासकीय कार्य हेतु रोज पहुंचते हैं उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। जिले में शिक्षा विभाग के स्कूलों में भी ताला लटक गया है और सभी शासकीय कार्यालयों में विरानी नजर आ रही है।फेडरेशन के संयोजक श्री शेख कलीमुल्लाह का कहना है कि, लोकतंत्र में अपनी बात रखने का एक तरीका है। हमने ज्ञापन दिया,एक दिन का प्रदेश व्यापी आंदोलन किया,5 दिन का निश्चितकालीन आंदोलन किया पर हमारी बातें नहीं सुनी गई इसलिए हम मजबूरी में अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। हम अपने संविधानिक अधिकारों के तहत अपनी मौलिक अधिकारों की मांगों के लिए यह आंदोलन कर रहे हैं जो हमारा लोकतांत्रिक

अधिकार है। छत्तीसगढ़ में लगभग 90 से अधिक मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के साथ लगभग 5 लाख कर्मचारियों का समर्थन कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को प्राप्त है। अपर कलेक्टर से लेकर चतुर्थ वर्ग तक के तमाम संवर्ग के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। हमारा आंदोलन मजबूत स्थिति में है। हमें किसी से किसी भी प्रकार से डरने की कोई जरूरत नहीं है। फेडरेशन रायगढ़ द्वारा विभिन्न संगठन के कर्मचारियों को हड़ताल से स्वस्फूर्त होकर जुड़ने के लिए प्रेरित करने,ससम्मान निवेदन हेतु कर्मचारी जागरण टीम गठित की गई है, जिनके प्रयासों से विभिन्न संगठन के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायगढ़ के आंदोलन से दिनों दिन जुड़ते जा रहे हैं और कारवां बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि,जब तक हमारी दोनों मांगे पूर्ण नहीं होती कर्मचारियों का यह कारवां और आंदोलन लगातार और मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहेगा।उक्त जानकारी फेडरेशन रायगढ़ के प्रवक्ता आशीष रंगारी ने की

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!