तराईमाल में स्टाईगर गोटी से जुआ खेला रहे दो युवक गिरफ्तार, बाइक और नकदी जप्त

spot_img
Must Read

रायगढ़, 23 मार्च । पूंजीपथरा थाना पुलिस ने स्टाईगर गोटी से जुआ खेला रहे दो युवकों को सार्वजनिक स्थल से धर दबोचा। कार्रवाई तराईमाल स्थित एनआरबीएस प्लांट के पास की गई, जहां स्टाईगर गोटी से जुआ खेलाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष चौहान (28) पिता स्व. कलेश्वर चौहान, निवासी जेलपारा, थाना जूटमील और दीपक कुमार (26) पिता स्व. राम सिंह सतनामी, निवासी जेलपारा, थाना जूटमील, जिला रायगढ़ शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन-तीन नग स्टाईगर गोटी, एक-एक गमछा, कुल 1,300 रुपए नगद और एक मोटरसाइकिल एसपी होंडा 125 सीसी (सीजी 13 बीडी 1803) कीमत करीब एक लाख रुपये की जब्त की है।

थाना प्रभारी पूंजीपथरा ने क्षेत्र में जुआरियों पर कड़ी नजर रखने और दुबारा ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक राधेश्याम कमल, नंद साय कंवर, सतीश कुमार सिंह, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, विक्रम सिंह, नरेन्द्र कुमार पैंकरा, निर्दोष लकड़ा, महिला आरक्षक सुमन राठिया और प्रभावित पुष्पा कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This