मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का निर्णय समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

spot_img
Must Read

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 76 जोड़ें बंधे परिणय सूत्र में, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने नव विवाहित जोड़ों को दी शुभकामनाएं

महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार द्वारा कोसमनारा बाबाधाम में आयोजित हुआ सामूहिक कन्या विवाह

रायगढ़, 23 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाबाधाम कोसमनारा, रायगढ़ में सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े रहे। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने सभी 76 नव वर-वधू को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग एवं शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार शाखा रायगढ़ को सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

वित्त मंत्री चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह के रूप में आपने अपने जीवन में एक अच्छा काम किया है और समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया है। आज भी कई लोग दहेज जैसी कुप्रथा से समाज को ग्रसित रखते हैं। जिसके कारण समाज में कई तरह की कुरीति और सामाजिक समस्याएं उत्पन्न होती है, लेकिन आपने उससे ऊपर उठकर सामूहिक विवाह करने का निर्णय किया। सामूहिक विवाह कोई निर्धन व्यक्ति करता है ऐसा नहीं है, जो व्यक्ति अपने सोच से समृद्ध होता है वह व्यक्ति ऐसे कार्यों को कर समाज को महत्वपूर्ण संदेश देता है, जो आपने किया।

आज सामाजिक सुधार की सोच के साथ सभी वर्ग के लोग अधिक से अधिक मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना में हिस्सा ले रहे है और शासन उन्हें प्रोत्साहित कर रही हैं। जिससे समाज में दहेज की कुप्रथा को रोका जा सके। बिना दहेज के शादी हो और वर वधू अपने जीवन में एक दूसरे का साथ देते हुए एक दूसरे के परिवार का सम्मान करते हुए पूरे समर्पण के साथ एक दूसरे का सपोर्ट करते हुए सुखमय जीवन में आगे बढ़े, इसी सोच के साथ यह योजना चलाई जा रही है। गायत्री परिवार, रायगढ़ को धन्यवाद देते हुए कहा कि रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसा आयोजन होता रहे। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक नवदंपति जोड़ों को स्वेच्छानुदान स्वरूप 5-5 हजार प्रदान किए। इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने भी वर-वधू को नव दांपत्य जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सभापति नगर निगम डिग्री लाल साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत रायगढ़ सुजाता चौहान, अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर  हेमलता चौहान, जनपद उपाध्यक्ष रायगढ़ राम श्याम डनसेना, बीडीसी बनसिया सोहन चौधरी, बीडीसी जामगांव सुकलाल चौहान, बीडीसी धनागर भोजकुमारी चौहान, बलबीर शर्मा, पार्षदगण विष्णु चरण पटेल, अमरनाथ रात्रे, नरेश पटेल, याद राम साहू,  शोभा शर्मा, मंजूलता नायक, सविता उपाध्याय, डीपीओ एल.आर. कच्छप, महेश पटेल,  सुभाषिनी गोपाल, रामपाल साहू, नरेश चंद पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This