अभियान : चक्रधरनगर और जूटमिल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

spot_img
Must Read

रायगढ़, 23 मार्च । एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब जब्त की और आरोपियों को हिरासत में लिया।

तरकेला में पुलिस की छापेमारी, 9.08 लीटर शराब जब्त

कल शाम थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस ने ग्राम तरकेला में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई की। रेड के दौरान संतराम निषाद (50 वर्ष), निवासी तरकेला के घर से 08 लीटर महुआ शराब (कोल्ड ड्रिंक बोतलों में), 06 पाव देसी प्लेन शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कुल कीमत ₹1020 है, आरोपी से ₹100 नगद भी बरामद किया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, मोह. दिलदार कुरैशी, आरक्षक शशिभूषण साहू, लखेश्वर पुरसेट, सुशील यादव और नरेश रजक शामिल थे। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छोटे रेगड़ा में शराब बेच रही महिला गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

दूसरी कार्रवाई आज सुबह टीआई प्रशांत राव के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम छोटे रेगड़ा में की। सूचना के आधार पर मंगली उरांव (45 वर्ष), निवासी छोटे रेगड़ा के घर पर छापेमारी की गई, जहां से 09 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹1800) जब्त की गई। पूछताछ में महिला ने शराब बिक्री के लिए रखने की बात स्वीकार की।

आरोपी महिला के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक समुद रनकर, आरक्षक राजेश सिदार और पेट्रोलिंग स्टाफ शामिल रहा। जिले में अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This