spot_img
Saturday, June 20, 2026

एनटीपीसी लारा के क्रिकेट टीम लारा लायनस ने जीता WR-II IRSM क्रिकेट 2025

spot_img
Must Read

एनटीपीसी लारा में दिनांक 16 मार्च से चल रहा WR-II IRSM क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन लारा लायनस का चैम्पियन बनने के साथ हुआ। फाइनल मैच में लारा लायनस ने सीपत स्ट्राइकर को 6 विकेट से हारा कर चैंपियनशिप अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपत स्ट्राइकर ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 146 रन बनाया था जिसको लारा लायंस की टीम ने 19 ओवरों में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया। बेस्ट ऑलराउंडर परफॉर्मेंस के लिए लारा लायनस के मनीष चतुर्वेदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सीपत स्ट्राइकर के आलोक को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया। बेहतर खेल भावना से खेलते हुए गाडरवारा वारीयरस ने फेयर प्ले पुरस्कार को अपने नाम किया। मैच में शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए लारा लायनस के दीपक सरल को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लारा, अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति , आशुतोष शतपथी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) रविशंकर , महाप्रबंधक (परियोजना), अर्चना शंकर, उपाध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति, महावीर सिंह, उप कमांडेंट (सीआई एस एफ) जाकिर खान , अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं सभी उच्चाधिकारीगण चैम्पियन लारा लायनस एवं सीपत स्ट्राइकरस को विजयी ट्रॉफी एवं उपविजेता ट्रॉफी प्रदान किया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को अनिल कुमार द्वारा व्यक्तिगत मेडल पहनाया गया।

Latest News

तमनार में 2 लाख रुपये की उठाईगिरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम ने शातिर आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 7 दिनों तक जशपुर में कैंप कर तमनार पुलिस ने की कार्रवाई बैंक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!