अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई, 12 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

spot_img
Must Read

रायगढ़, 20 मार्च । थाना चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 12 लीटर महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम महापल्ली-जामगांव की ओर अवैध शराब, जुआ और सट्टे के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोलाईबहाल जामगांव निवासी घुराउ राम मिर्धा अपने घर पर अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश दी, जहां घुराउ राम मिर्धा (35 वर्ष) संदेहास्पद स्थिति में मिला। पूछताछ में पहले वह टालमटोल करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने अवैध शराब रखने और बेचने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी के घर से प्लास्टिक जरीकेन और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भरी कुल 12 लीटर महुआ शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, समुंद रनकर, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल और सुशील मिंज सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा – आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद से विकास की ओर...

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री...

More Articles Like This