अदाणी फाउंडेशन के किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम से रायगढ़ जिले के किसान सीख रहे खेती करने की उन्नत तकनीक  

spot_img
Must Read

सरगुजा जिले के सीतापुर कृषि विज्ञान केन्द्र में 40 किसानों ने किया प्रशिक्षणिक भ्रमण  

रायगढ़, 19 मार्च 2025: जिले के किसानों के लिए कृषि की नई और उन्नत तकनीकों को समझाने और अपनाने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण और भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत तमनार प्रखण्ड के ढ़ोलनारा, सराईटोला, मुड़ागांव, चितवाही, बजरमुड़ा, पाता, कुंजेमुरा और बांधापाली गांवों के कुल 40 किसानों ने बुधवार को सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का दौरा किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गारे पेलमा III कॉलरीज लिमिटेड एवं गारे पेलमा II कॉलरीज प्राइवेट लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञ संतोष प्रधान ने किसानों को उन्नत फसलों की खेती के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। इसमें करेला, तरबूज, कद्दू, मटर और टमाटर के बीज उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया गया। किसानों को प्रभावी खेती तकनीकों, फसल सुरक्षा के उपायों और कीटनाशकों के उचित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने उन्नत कृषि तकनीकों के प्रति उत्साह व्यक्त किया और दी गई नई जानकारियों को अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया। किसानों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें फसल उत्पादन और गुणवत्ता सुधार में सहायता मिलेगी।  

अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास को किसानों ने सराहा और उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे जिले के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों से लाभान्वित होते रहेंगे।

अदाणी समूह की सतत् सामाजिक सरोकारों की प्रतिबद्धता के तहत अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर प्रखण्ड में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास और आजीविका संवर्धन और ढांचागत विकास जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। जिसमें जिले के आसपास के कुल 35 ग्रामों की 50 हजार से अधिक जनसंख्या को कई कार्यक्रमों का लाभ मिल रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This