सचिन पायलट का बयान मात्र राजनीतिक खानापूर्ति:-अशोक अग्रवाल

spot_img
Must Read

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट आज रायपुर के केंद्रीय जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लकमा से मिलने गए और वहां बयान दिया कि भाजपा राजनीतिक शत्रुता निकालने कांग्रेसी नेताओ पर केंद्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से कार्यवाही करवा रही है।इनके इस बयान को लेकर भाजपाइयों द्वारा तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है।

सचिन पायलट के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के युवा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल ने कहा कि सचिन पायलट का बयान मात्र राजनीतिक खानापूर्ति है।अशोक अग्रवाल ने कहा कि सचिन पायलट अच्छे से जानते है कि पिछले 5 वर्षों के कांग्रेस सरकार में भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो भ्रष्टाचार हुआ है उसका पूरे राष्ट्र मे कोई मुकाबला नही।सचिन पायलट यह भी अच्छे से जानते है ढ़ाई -ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले फार्मूले में ढाई साल बाद अपनी कुर्सी जाती देख बचाने के उद्देश्य से भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ को दिल्ली दरबार की एटीएम मशीन बना डाले।छत्तीसगढ़ में हुए कोई भी घोटाले सचिन पायलट से छिपे हुए नही है।
अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि 1,2 महीने के अंतराल में सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ आना और यहाँ के भ्रष्ट नेताओ के पक्ष में बयान देना उनकी राजनीतिक मजबूरी है।अपने राजनीतिक मजबूरी बस भाजपा सरकार को बिना मुद्दे के कोस कर सचिन पायलट अपने कांग्रेसी राजनैतिक कर्तव्य का निर्वहन मात्र कर रहे है।
अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि सचिन पायलट एक साफ छबि के नेता है,उन्हें इस बात की स्पष्ठ जानकारी है कि कांग्रेस सरकार में हुए खुलेआम भ्रष्टाचार के कारण छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका।सचिन पायलट इस बात को भी भलीभांति जानते है कि कांग्रेस के इन्ही धन पिचास नेताओ के कारण कांग्रेस 68 सीटो से 35 में आ गई।अशोक अग्रवाल ने अंत मे कहा कि सचिन पायलट के ऐसे बयानों से निश्चित ही पूरे प्रदेश सहित देश मे सचिन पायलट की विश्वसनीय में प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This